फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman killed by hitting on the head, fear of rape

सिर पर वार कर महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by hitting on the head, fear of rape
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-126 स्थित नौरंगाबाद गांव में बृहस्पतिवार रात को एक महिला का शव खून से लथपथ मिला। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से अलीगढ़ निवासी युवक नौरंगाबाद गांव में किराये पर रहता है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को पत्नी (25) घर में अकेली थी। रात को पति ने जब काम से लौटकर दरवाजा खोला तो पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था। उसने आसपास के लोगाें व पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति कुछ और स्पष्ट होगी। सभी पहलुओं पर पुलिस मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक का होटल में संदिग्ध हालात में मिला शव
नोएडा। सेक्टर-117 स्थित ओयो होटल में 48 वर्षीय एक फैक्ट्री मालिक का संदिग्ध हालात में शव मिला है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-82 निवासी उमेश कुमार की फेज टू में केमिकल फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार रात को उमेश ने सेक्टर-117 में ओयो होटल में कमरा बुक कराया था। सुबह जब काफी देर तक अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो होटल के कर्मचारियों ने डुप्लीकेट चाबी से लॉक खोला। अंदर शव बेड पर पड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उमेश की लोकेशन घर वालों को बृहस्पतिवार रात से नहीं मिल रही थी। शुक्रवार सुबह कोतवाली फेज टू में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में मिला इंश्योरेंस कर्मचारी का शव
नोएडा। सदरपुर कॉलोनी में निजी इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी का शव शुक्रवार सुबह कमरे में मिला। कमरा बाहर से बंद था। दो दिन से फोन नहीं उठाने के बाद जब परिजन मथुरा से कमरे पर पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से प्रतापनगर, होली गेट मथुरा निवासी राजकुमार (32) निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। वह सदरपुर कालोनी में किराये पर रहते थे। परिजन राजकुमार को दो दिनों से फोन कर रहे थे, लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। भाई व अन्य लोग सुबह कमरे पर पहुंचे तो शव बिना कपड़ों के पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन पर्स गायब है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला मित्र कमरे में आती थी। पुलिस महिला मित्र के बारे में पता लगा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed