फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman forms honeytrap gang with lover, extorts Rs 6 lakh from Rs 5

Noida News: महिला ने प्रेमी संग बनाया हनीट्रैप गिरोह, पांच से वसूले छह लाख

Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman forms honeytrap gang with lover, extorts Rs 6 lakh from Rs 5
महिला ने प्रेमी संग बनाया हनीट्रैप गिरोह, पांच से वसूले सात लाख
विज्ञापन


किशोरी और भतीजी से पुरुषों को मिस्ड कॉल और मैसेज भिजवाकर जाल में फंसाया
आपत्तिजनक स्थिति में अभिभावक बनकर जेल भेजने की देककर हड़पते थे रुपये

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों को मिस्ड कॉल और मैसेज भेजकर जाल में फंसाने वाले हनीट्रैप गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह पीड़ितों को जेल भिजवाने का डर दिखाकर वसूली करता था। मामले में पुलिस ने सूरजपुर निवासी कविता, उसके प्रेमी फारुख, कविता की भतीजी पूजा और विष्णु के अलावा एक किशोरी को पकड़ा है। शुरुआती जांच में पांच पुरुषों से सात लाख की वसूली का खुलासा हुआ है। पुलिस अन्य पीड़ितों को तलाश रही है।
एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक युवती ने उसे कॉल कर पहले दोस्ती की फिर सात जनवरी को मिलने के बहाने सूरजपुर बुलाया। वह बाइक से देवला गांव पहुंचा। इसके बाद युवती उसके साथ बाइक से जाने लगी, तभी वैगनआर कार से कविता, फारुख और कविता का पूर्व पड़ोसी विष्णु पहुंचे। आरोपियों ने बेटी को जाल में फंसाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। फारुख ने खुद को वकील बताकर दुष्कर्म के केस में जेल भेजने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़ित से नकदी और पेटीएम के माध्यम से 1.63 लाख रुपये हड़प लिए और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद पीड़ित सूरजपुर कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन


---
मोबाइल के लिए थाने पहुंचने पर खुलासा
एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पीड़ित मान मर्यादा के डर से केवल मोबाइल वापस दिलाने की मांग को लेकर सूरजपुर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली प्रभारी पुष्पराज सिंह की टीम ने गहनता से जांच की तो एक के बाद एक हनीट्रैप के पांच मामले सामने आए। इससे पहले आरोपी अन्य पीड़ितों से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये हड़प चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के 40 हजार रुपये से खरीदे गए घरेलू सामान के अलावा कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 82 हजार रुपये, चार मोबाइल और वैगनआर कार बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
होटल में बुलाकर भी फंसाया
कविता अपने प्रेमी फर्जी वकील फारुख, भतीजी और अन्य लड़कियों का गिरोह बनाकर कई लोगों को हनीट्रैप का शिकार बना चुकी थी। आरोपी पीड़ितों को युवतियों के जरिये होटल में भी बुलाते और फिर खुद अभिभावक बनकर जेल भेजने की धमकी देकर रुपये हड़पते थे। विष्णु उर्फ डमरू कविता का पूर्व पड़ोसी है। आरोपी उसे हजार या दो हजार रुपये देकर अपने साथ हनीट्रैप में फंसाए शख्स पर दबाव बनाने ले जाते थे।

---
गिरोह पर होगी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
शुरुआत में ही पांच पीड़ित को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये हड़पने के मामले सामने आए हैं। गिरोह लंबे समय से इसी तरह का काम कर रहा था। अधिकांश लोग शर्म की वजह से पुलिस से शिकायत नहीं कर पाते थे। ऐसे लोगों की तलाश कर मजबूत पैरवी कर आरोपियों को जल्द सजा दिलाई जाएगी। गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। - सुनीति सेंट्रल जोन, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed