फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman drives car at 80 speed in Sector-18 market

Noida: सेक्टर-18 के बाजार में महिला ने 80 की रफ्तार से दौड़ाई कार, चार घायल; पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 04:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 19 Aug 2024 04:03 AM IST
सार

निजी कंपनी में काम करने वाली सेक्टर-27 निवासी आयुषी शनिवार रात को होंडा सिटी कार लेकर सेक्टर-18 गई थी। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास उसका पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया। अचानक कार की गति तेज हो गई।

विज्ञापन
Woman drives car at 80 speed in Sector-18 market
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-18 बाजार में महिला ने 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ा दी। शनिवार रात अनियंत्रित कार ने दो ई-रिक्शा चालकों, राहगीर और मेहंदी लगा रही महिला को कुचल दिया। हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी चालक आयुषी मिश्रा को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


निजी कंपनी में काम करने वाली सेक्टर-27 निवासी आयुषी शनिवार रात को होंडा सिटी कार लेकर सेक्टर-18 गई थी। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास उसका पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया। अचानक कार की गति तेज हो गई। अनियंत्रित कार ने पहले दो ई-रिक्शा में टक्कर मारी। इसके बाद राहगीर को टक्कर मारकर सड़क किनारे मेहंदी लगा रही महिला को रौंद दिया। पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
घायलों की पहचान ई-रिक्शा चालक नवल यादव व दिलीप खुद्दार निवासी अट्टा गांव, आरके पुरम दिल्ली निवासी प्रीति महतो और जेपी ग्रीन्स सेक्टर-128 निवासी अभय सोनी के रूप में हुई। अस्पताल से अभय सोनी, नवल यादव व दिलीप खुद्दार को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं प्रीति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त कार की गति 80 किमी प्रति घंटे थी। पुलिस मार्केट में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटज खंगालकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार लोगों के घायल होने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शनिवार  होने की वजह से सेक्टर-18 में बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे। घटनास्थल के पास ही मेट्रो स्टेशन व अन्य मार्केट होने के कारण लोगों का आवागमन अधिक था। कार थोड़ी आगे तक जाती तो  कई और लोग घायल हो सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed