फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman dies after being electrocuted in hospital water cooler

Noida News: अस्पताल के वाटर कूलर में उतरा करंट, महिला की मौत

Wed, 01 Oct 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being electrocuted in hospital water cooler
गुड़िया गौड़ की फाइल फोटो। शहर कोतवाली के नईगंज में करंट से मरने की खबर में
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के नईगंज में एक निजी अस्पताल में सास का इलाज कराने गई बहू की वाटर कूलर में उतरे करंट से मंगलवार को मौत हो गई। वे पीने के लिए पानी लेने गई थीं। परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन



सरपतहां थाना क्षेत्र के नरियवा गांव निवासी प्रदीप गौड़ ने बताया कि उनकी पत्नी गुड़िया गौड़ (29) ने बीते 28 सितंबर को मां लालती गौड़ (70) को उपचार कराने के लिए नईगंज में भर्ती कराया। मां को पेसमेकर लगा हुआ है। उनकी देखरेख के लिए अस्पताल में पत्नी गुड़िया थीं। मंगलवार की सुबह करीब 10.45 बजे वाटर कूलर से पानी लेने के दौरान मशीन में करंट उतर गया। गुड़िया करंट की चपेट में आ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रदीप गौड़ ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। इस मसले को लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर परिजनों को शांत कराया। गुड़िया की करीब 12 साल पहले प्रदीप के साथ शादी हुई थी। प्रदीप ऑटो चलाते हैं। उनसे दो बच्चे दिवाकर (10) व अंकुल (8) हैं। सीओ सिटी देवेश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। परिजन तहरीर देंगे तो अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed