फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman cheated in Noida lured her to build a house and absconded with earrings and mobile phone

महिला से ठगी: ठगों ने कागज में फूंक मारकर लगाई आग, फिर कहा बन जाएगा मकान; पांच खंभों तक पीछे मुड़ कर मत देखना

Fri, 08 Sep 2023 08:39 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Sep 2023 08:39 PM IST
सार

आरोपी ने महिला से कहा कि उसका मकान नहीं बन पा रहा है। लेकिन अब उसका मकान बन जाएगा। आरोपी ने महिला के सामने एक कागज में फूंक मारकर उसमें आग लगा दी। इसके बाद कहा कि वह अपने कुंडल और सामान उसे दे दे। 

विज्ञापन
Woman cheated in Noida lured her to build a house and absconded with earrings and mobile phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के की पॉश सोसाइटी जेपी ग्रींस में घरेलू सहायिका महिला से सरेराह झाड़ फूंककर बाइक सवार आरोपी कुंडल और मोबाइल लेकर फरार हो गया। आरोपी ने पीड़िता को रोककर कहा कि उसे पता है कि महिला मकान बनवाने के लिए परेशान है, आरोपी ने झांसा दिया कि वह उसका मकान बनवा देगा। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन

बीटा-2 थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नवादा गांव में रहने वाली महिला लक्ष्मी चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने शिकायत में कहा कि वह शुक्रवार सुबह जेपी ग्रींस सोसाइटी में काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के पास एक बाइक सवार आरोपी ने उसे रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने महिला से कहा कि उसका मकान नहीं बन पा रहा है। लेकिन अब उसका मकान बन जाएगा। आरोपी ने महिला के सामने एक कागज में फूंक मारकर उसमें आग लगा दी। इसके बाद कहा कि वह अपने कुंडल और सामान उसे दे दे। महिला ने कुंडल, अपना टिफिन व मोबाइल आरोपी को दे दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के हाथ में मिट्टी देकर कहा कि इसे पांच खंबे आगे जाकर फेंक देना और पीछे मुड़कर नहीं देखना। 

विज्ञापन

महिला मिट्टी फेंकने चली गई। बाद में उसने देखा कि आरोपी उसके कुंडल व अन्य सामान लेकर भाग गया था। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि जिस जगह पर यह घटना हुई। वहां सीसीटीवी नहीं लगे हैं। लेकिन इस स्थान पर जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed