फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   without models will be seen in China's vehicles

बिना चाइनीज मॉडल के दिखेगा गाड़ियों का जलवा

Thu, 30 Jan 2020 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
without models will be seen in China's vehicles
बिन मॉडल दिखेगा चीन के गाड़ियों का जलवा
विज्ञापन

नोएडा। इस बार ऑटो एक्सपो में चीन की कारों का जलवा तो दिखेगा, लेकिन इन कारों के साथ वहां की मॉडल और एग्जीक्यूटिव दिखाई नहीं देंगे। दरअसल, कोरोना वायरस से ऑटो एक्सपो भी बच नहीं पाएगा। एक्सो मार्ट में डिस्प्ले के लिए चीन से गाड़ियां तो आ गई हैं, लेकिन स्टाफ नहीं आ पाया है। ऐसे में इन गाड़ियों की खूबियां बताते भारतीय ही यहां दिखाई देंगे। ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी की वजह से इस बार ऑटो एक्सपो के आयोजन पर संशय बना हुआ था। हालांकि, 20 प्रतिशत स्पेस बुक कराकर चीन की कार कंपनियों ने ऑटो एक्सपो के आयोजन पर मंडरा रहे संकट के बादलों को छांटने का काम किया। एमजी हेक्टर, ग्रेट वॉल मोटर्स, जीएमडब्ल्यू जैसी बड़ी कंपनियां अपने विभिन्न मॉडलों को यहां शोकेस करने जा रही हैं। चाइना की इलेक्ट्रिक कारें और दो पहिया इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही भारतीयों के मिजाज को भांपते हुए कई नए मॉडल और तकनीक के साथ चीन की कंपनियां आ रही हैं। इवेंट में कुल 40 हजार वर्ग मीटर में से 8 हजार वर्ग मीटर चीन की कंपनियों ने बुक कराया है। तैयारियां जोरों से चल रही हैं। बताया जा रहा है चमचमाती गाड़ियां यहां आ चुकी हैं, लेकिन इन कंपनियों की तरफ से भेजे जाने वाले एग्जीक्यूटिव और मॉडलों के आने की संभावना खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed