फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   With better support for golf, India can win more medals: Kapil Dev

गोल्फ को मिले बेहतर सहयोग तो भारत जीत सकता है और पदक: कपिल देव

Wed, 07 Oct 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
With better support for golf, India can win more medals: Kapil Dev
जेपी ग्रीन्स में शुरू हुई चौथी कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा (संवाद) गोल्फ में पुरुष वर्ग ही नहीं, महिला वर्ग भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में जापान के आईची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में महिला टीम गोल्फ स्पर्धा में भारत ने रजत पदक जीता, जिसमें प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर शामिल थीं। इसके अलावा प्रणवी उर्स ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी हासिल कर देश का नाम रोशन किया हैं। गोल्फ को यदि ओर बेहतर सहयोग मिले, तो आगामी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं देश के लिए ओर अधिक पदक आएंगे। यह बात डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी ग्रीन्स गोल्फ में चौथी कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप के दौरान कही।
64 पेशेवर गोल्फर मैदान में

- जेपी ग्रीन्स गोल्फ में 07 से 10 अक्तूबर तक आयोजित चौथी कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप का बुधवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के शीर्ष-60 समेत कुल 64 पेशेवर गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। यह इस सत्र का अंतिम टूर्नामेंट है। इसके बाद रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के लिए शीर्ष-24 खिलाड़ियों का चयन होगा। ऐसे में खिलाड़ियों के बीच ट्रॉफी जीतने के साथ रैंकिंग में स्थान बनाने के लिए भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता में भारतीय स्टार शुभंकर शर्मा, मौजूदा ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन युवराज संधू, ऑर्डर ऑफ मेरिट के वर्तमान लीडर सप्तक तलवार, खलिन जोशी, वीर अहलावत, हनी बैसोया, अक्षय शर्मा और राशिद खान समेत कई प्रमुख गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के अमरदीप मलिक और अर्जुन शर्मा भी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

आठ देशों के 10 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल

- टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा आठ देशों के 10 विदेशी गोल्फर भी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें श्रीलंका के एन थंगाराजा, इटली के मिशेले ऑर्टोलानी, बांग्लादेश के जमाल हुसैन, बादल हुसैन और मोहम्मद अकबर हुसैन, नेपाल के सुभाष तमांग, चेक गणराज्य के स्टेपन डानेक, युगांडा के जोशुआ सील, थाईलैंड के तनापत पिचाईकूल और जापान के कोइचिरो इशिका शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed