{"_id":"5fef74ab8ebc3e3f760f0874","slug":"winter-breaks-15-year-record-on-first-day-of-new-year-noida-news-noi5573349117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के पहले दिन सर्दी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के पहले दिन सर्दी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी सहित पूरे एनसीआर में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में लिपटी सुबह के साथ हुआ। राजधानी में शुक्रवार की सुबह पिछले 15 साल में सबसे ठंडी दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर शीतलहर चलती रही और सूरज नहीं निकला। घने कोहरे की वजह से दिल्ली में दृश्यता का स्तर भी शून्य दर्ज किया गया। अनुमान है कि 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। अगले दो दिन शीतलहर चलेगी और घना कोहरा रहेगा। राजधानी में अब तक का सबसे कम -0.6 डिग्री न्यूनतम तापमान वर्ष 1935 में दर्ज हुआ था।
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में इससे पहले, 8 जनवरी 2006 को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले वर्ष पहली जनवरी को यह 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी और न्यूनतम 57 फीसदी रहा। सुबह 6:00 बजे तक सफदरजंग और पालम में घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर शून्य दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
हल्की बौछार भी संभव
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते 3 से 5 जनवरी के बीच दिल्ली एनसीआर में हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं इसके कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सामान्य बर्फबारी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
-----------
ठंड बढ़ी तो प्रदूषण का स्तर भी गंभीर श्रेणी में पहुंचा
ठंड बढ़ने का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा। गुरुग्राम को छोड़कर पूरे दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 441 रहा। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद में एक्यूआई 400 से अधिक के आंकड़े के साथ गंभीर श्रेणी में रहा। सफर के अनुसार, तापमान के गिरने और कोहरे की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इससे स्मॉग की स्थिति बनी है। शनिवार से हवा की गति बढ़ने के कारण प्रदूषण के स्तर में सुधार की संभावना है। वहीं, 3 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना को देखते हुए प्रदूषण का स्तर कम होने के कयास हैं।
एनसीआर में एक्यूआई
गाजियाबाद 470
नोएडा 455
दिल्ली 441
ग्रेटर नोएडा 434
फरीदाबाद 421
गुरुग्राम 376