फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Will give training to 5000 doctors to reduce neonatal mortality

नवजात मृत्युदर कम करने के लिए 5000 डॉक्टरों को देंगे प्रशिक्षण

Mon, 21 Mar 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Will give training to 5000 doctors to reduce neonatal mortality
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित 59वां पेडिकॉन सम्मेलन में पहुंची केन्द्रीय मंत्र? - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में रविवार को 59वें पेडिकॉन सम्मेलन का आगाज हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कुछ वर्षों में सरकार इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) के साथ मिलकर पीडियाट्रिक्स के 5000 नए डॉक्टर को बेहतर प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी, ताकि नवजातों की मौत के आंकड़ों को कम किया जा सके।
विज्ञापन

ईरानी ने कहा कि मंत्रालय आईएपी के साथ मिलकर 90 चुनिंदा जिलों में 5 साल की उम्र तक के बच्चों की मृत्यु दर को कम करने पर काम करेगा। इस संबंध में जल्द ही मंत्रालय समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे की जान बचाने के लिए माता-पिता सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। इस पल को एक डॉक्टर और एक पीडियाट्रिक्स से ज्यादा और कोई नहीं समझ सकता। वहीं, आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में भारत के साथ-साथ सार्क देशों के चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं। यहां पर बाल चिकित्सा विज्ञान, चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम शोध कार्यों के परिणामों को साझा करने के साथ सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। सम्मेलन में मुख्य रुप से अंगदान, अस्थि दान, बालिकाओं के सशक्तीकरण और 5 वर्ष से कम आयु की मृत्यु दर को कम करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

फरवरी में एक करोड़ बच्चों तक पहुंचाया पोषाहार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के बाल विकास कार्यक्रम के तहत देश में पोषण अभियान चलाया जा रहा है। करीब 14 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों पर 9 करोड़ बच्चों को पोषण दे रहे हैं। फरवरी तक एक करोड़ बच्चों तक पोषाहार पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 साल बाद उत्तर प्रदेश में हो रहा सम्मेलन
चार दिवसीय पेडिकॉन सम्मेलन में सांसद डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे। सम्मेलन के आयोजक आईएपी के अध्यक्ष डॉ. अरविंद गर्ग और विनीत सक्सेना ने बताया कि हर साल सम्मेलन का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर होता है। करीब 40 साल पहले इसका आयोजन आगरा में हुआ था। वर्ष 2022 में आयोजन की मेजबानी करने का मौका उत्तर प्रदेश को मिला। उत्तर प्रदेश पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन ने गौतमबुद्ध नगर को चुना है। वर्ष 2021 में कोविड के कारण दो बार इस आयोजन को टाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed