फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Will forgive wrong water bills if we win elections: Kejriwal

चुनाव जीते तो माफ करेंगे पानी के गलत बिल : केजरीवाल

Sat, 04 Jan 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Will forgive wrong water bills if we win elections: Kejriwal
आप संयोजक ने कहा- जिनके गलत बिल, उन्हें भरने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर जिन लोगों के पानी के गलत बिल आए हैं, उनके सारे बिल माफ किए जाएंगे। जिन्हें लगता है कि उनका पानी का बिल गलत है, उन्हें भरने की जरूरत नहीं। उन्होंने दावा किया कि जेल भेजकर पीछे से पता नहीं क्या किया गया कि लोगों के हर माह हजारों रुपये के बिल आने लगे। आप सरकार 10 साल से हर परिवार को प्रतिमाह 20 हजार लीटर पानी मुफ्त दे रही है। दिल्ली में लगभग 12 लाख से ज्यादा परिवारों के बिल जीरो आते हैं।
केजरीवाल की गारंटियां


1- ऑटो : केजरीवाल ने ऑटो चालकों को पहली गारंटी दी। इसमें ऑटो चालक की बेटी की शादी में सरकार की तरफ से 1 लाख रुपये, साल में दो बार होली और दीपावली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपये, 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और 5 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा, बच्चों को प्रतिस्पर्धी परीक्षा की फीस और फिर से पूछो एप शुरू होगा।
विज्ञापन



2 : डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप : अनुसूचित जाति व जनजाति समुदाय के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा देने के लिए सरकार वित्तीय मदद देगी। विदेश की यूनिवर्सिटी में दाखिला होने पर सरकार ट्यूशन फीस, यात्रा, रहने और पढ़ाई से जुड़े सभी खर्च उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



3- महिला सम्मान राशि योजना : दिल्ली की 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए महिला को दिल्ली का निवासी और वोटर लिस्ट में नाम होना आवश्यक है।

4- संजीवनी योजना : 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देने के लिए संजीवनी योजना लाई गई है। इसके तहत बुजुर्ग अपना इलाज निजी या सरकारी किसी भी अस्पताल में करा सकते हैं।



5- पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना : मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर माह 18 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य आध्यात्मिक योगदान और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए पुजारियों व ग्रंथियों के प्रयासों का सम्मान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article