फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Will bring the state to number one in fish farming: Shyam Singh

मछली पालन में प्रदेश को पहले नंबर पर लाएंगे : श्याम सिंह

Sat, 22 Nov 2025 12:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 22 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Will bring the state to number one in fish farming: Shyam Singh
कार्यक्रम के दौरान किसान को सम्मानित करते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को कहा प्रदेश मछली पालन में अभी देश में दूसरे स्थान पर है। जल्द ही प्रदेश को पहले स्थान पर लाया जाएगा। मंत्री राणा रादौर में मत्स्य विभाग हरियाणा की तरफ से विश्व मात्स्यिकी दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मत्स्य पालन का विशेष योगदान है। कुछ किसान मत्स्य पालन सब्सिडी प्राप्त करने के लिए करते है और कुछ किसान मत्स्य पालन को अपना कारोबार के रूप में अपनाते हैं। जो किसान मत्स्य पालन को कारोबार के रूप में अपनाते हैं, वे अवश्य ही इस क्षेत्र में आगे बढ़ते है।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर प्रदेश के मत्स्य किसान इस राज्य स्तरीय मत्स्य कार्यक्रम में आए है और मत्स्य पालन क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले किसान अपने अनुभवों को दूसरे किसानों से सांझा करेंगे ताकि दूसरे किसान भी मछली पालन के क्षेत्र से जुड़कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे देश के 17 राज्य ऐसे हैं जो समुद्र से बहुत दूर है। हमारा हरियाणा प्रदेश भी समुद्र से दूर है, लेकिन मछली पालन के क्षेत्र में हमारा प्रदेश दूसरे स्थान पर है। लेकिन अब प्रदेश को मछली पालन के क्षेत्र में पहले स्थान पर लाने की दिशा में हम काम करेंगे। मत्स्य कारोबार कृषि क्षेत्र से जुड़ा है और मत्स्य पालन करने से हम अपनी आमदनी को दोगुना के अलावा चौगुनी कर सकते हैं। हरियाणा सरकार मछली पालन को प्रोत्साहन देगी। मछली पालन के लिए जरूरी संसाधन सरकार उपलब्ध करवाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मत्स्य विभाग के निदेशक श्रीपाल राठी ने कहा कि यदि कोई किसान मत्स्य पालन के क्षेत्र में कार्य करना चाहता है तो उनका विभाग हर प्रकार से सहायता करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर जलचरों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें गणमान्यों ने अवलोकन किया एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

पद्मश्री से सम्मानित मत्स्य पालक किसान सुल्तान सिंह ने बताया कि उन्होंने सैकड़ों किसानों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया है। ज उनमें से अनेक किसान मत्स्य पालन के क्षेत्र में काफी तरक्की कर रहे हैं। वह खुद नेवी की नौकरी छोड़ कर मत्स्य पालन कर रहे हैं। लगभग 200 टन से अधिक मछली उत्पादन कर रहे हैं। कार्यक्रम में अंत में ड्रा के माध्यम से किसानों को इनाम भी दिए गए। मौके पर मेयर सुमन बहमनी, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला मत्स्य अधिकारी दिलबाग सिंह, ब्रिज भूषण राणा, पुष्पेंद्र गुर्जर, राज कुमार शर्मा, सुरेंद्र चीमा, लक्ष्मी दास मेहता, अधिवक्ता भरत, चरणजीत सत्यम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed