{"_id":"6005e4678ebc3e32ed5a42dc","slug":"wife-beaten-for-not-cooking-on-time-grnoida-news-noi5606737124","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर खाना नहीं बनाया तो पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर खाना नहीं बनाया तो पत्नी को पीटा
विज्ञापन
समय पर खाना नहीं बनाया तो पत्नी को पीटा
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डेरी मच्छा में एक व्यक्ति को पत्नी का समय पर खाना नहीं बनाना नागवार गुजरा। कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, वहीं घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, गांव डेरी मच्छा निवासी सुजीत की रविवार सुबह खाने को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर सुजीत ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह मामला शांत करा दिया। इसके बाद पत्नी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस से शिकायत कर दी। इस बात से नाराज सुजीत ने फिर से पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।