फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Why did you send Kejriwal to jail... you will tell the people of Delhi

Noida News: केजरीवाल को जेल क्यों भेजा... दिल्लीवालों को बताएगी आप

Wed, 16 Oct 2024 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Why did you send Kejriwal to jail... you will tell the people of Delhi
पूर्व सीएम ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया, दिल्लीवालों के नाम पत्र लिखा
विज्ञापन

कार्यकर्ता 29 अक्तूबर तक घर-घर जाकर लोगों को देंगे केजरीवाल का पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पार्टी कार्यालय से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके तहत आप कार्यकर्ता 29 अक्तूबर तक उनकी ओर से दिल्ली की जनता के नाम लिखे गए पत्र को लेकर घर-घर जाएंगे। इसमें केजरीवाल को जेल भेजने के पीछे की वजह लोगों को बताई जाएगी।
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में मुफ्त व 24 घंटे बिजली, पानी, इलाज, महिलाओं की बस यात्रा, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा समेत अन्य सुविधाएं दी हैं। भाजपा अपने शासित राज्यों में दिल्ली जैसी सुविधाएं नहीं दे पा रही है। इससे उन्हें जेल में डाला, ताकि ये सुविधाएं बंद कर अपने शासित राज्यों में उठ रही जनता की मांग को दबाया जा सके। अगर ये लोग सत्ता में आ गए तो सारी सुविधाएं बंद कर देंगे। कई लोगों से मिलने के बाद उन्होंने लोगों के सभी प्रश्नों के जवाब एक पत्र के रूप में बनाए हैं। आप कार्यकर्ता इस पत्र को लेकर घर-घर जाएंगे और जनता को सौंपेंगे, ताकि उनके मन में जो सवाल हैं, उनके जवाब मिल सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली प्रदेश संयोजक व मंत्री गोपाल राय, मंत्री सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेरे काम से डर रहे हैं : केजरीवाल

केजरीवाल के मुताबिक, उनके काम से इतना डर है कि भाजपा ने जेल में हर तरह की कोशिश की कि मैं सही सलामत बाहर न आ सकूं। जेल में मेरी दवाइयां बंद कर दीं। मैं शुगर का मरीज हूं और दस साल से रोज चार बार इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं। जेल में इंजेक्शन बंद कर दिए गए। इससे मेरी किडनी खराब हो सकती थी और मौत भी हो सकती थी। भाजपा की साजिश के बाद भी भगवान की कृपा, जनता के आशीर्वाद, संविधान की ताकत और सुप्रीम कोर्ट के न्याय की वजह से जेल से बाहर आ गया। जब जेल में था तो दिल्ली के कई काम रोक दिए। टूटी सड़कों की मरम्मत, सीवर की सफाई, पानी की सप्लाई, अस्पतालों में फ्री दवा व टेस्ट बंद करा दिए, लेकिन जेल से निकलते ही मैंने सारे रुके काम करवाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों और अस्पताल को बर्बाद कर देगी भाजपा


केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को बर्बाद कर देगी। इनके राज्यों में कहीं भी सरकारी स्कूल या अस्पताल ठीक नहीं हैं। इस वजह से ये दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों को बर्बाद करेंगे, ताकि वहां की जनता आवाज न उठाए। मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए जाएंगे। फ्री दवाएं, इलाज व टेस्ट बंद कर दिए जाएंगे। फ्री पानी तक बंद कर दिया जाएगा। महिलाओं का बसों में फ्री सफर बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article