{"_id":"69d78ef3274a6928940ae772","slug":"when-he-refused-to-extract-sand-he-was-attacked-with-the-butt-of-a-gun-and-a-rod-noida-news-c-23-1-lko1064-91869-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रेत निकालने पर मना किया तो कट्टे की बट और रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रेत निकालने पर मना किया तो कट्टे की बट और रॉड से किया हमला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से रेत खनन का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट के मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। कामबक्शपुर निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात अभय और उसका एक साथी उनके खेत में बिना अनुमति रेत खोद रहे थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई नरेश ने उन्हें ऐसा करने से मना किया।
विरोध करने पर दोनों आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। जब नरेश ने इसका विरोध किया, तो अभय ने कट्टे की बट से उसके चेहरे पर वार कर दिया। वहीं उसके साथी ने लोहे की रॉड से हमला कर नरेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के अनुसार, हमले में नरेश को काफी चोटें आई हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।