{"_id":"68fd3002154c2a5fa30c3338","slug":"when-he-asked-for-the-10000-rupees-he-had-lent-his-friend-attacked-him-with-a-knife-na-news-c-244-1-pnp1012-146044-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उधार दिए 10 हजार रुपये मांगने पर दोस्त ने कर दिया था चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उधार दिए 10 हजार रुपये मांगने पर दोस्त ने कर दिया था चाकू से हमला
Sun, 26 Oct 2025 01:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने काबड़ी रोड फ्लाईओवर के पास अर्जुन नगर निवासी अभिजीत पर चाकू से हमला करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने शुक्रवार शाम को राम स्वरूप चौक के पास से आरोपी सूरज उर्फ गंजा निवासी गंगाराम कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अभिजीत से उसने 10 हजार रुपये उधार ले रखे थे। वह अपने पैसे वापस करने के लिए दबाव बना रहा था। जिस कारण उसने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया।
सीआईए-1 कार्यकारी प्रभारी विजय ने बताया कि 16 अक्तूबर को अर्जुन नगर निवासी अभिजीत ने पुराना औद्योगिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उसने गंगाराम कॉलोनी निवासी अपने दोस्त सूरज को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। लेकिन अब वह पैसे नहीं लौटा रहा था। उसने जब दबाव बनाया तो वह उससे रंजिश रखने लगा। 16 अक्तूबर को वह अपने साथी सुनील के साथ रामलाल चौक पर था। सूरज ने उसे फोन पर काबड़ी रोड फ्लाईओवर के पास बुलाया। जहां पर सूरज ने दो अन्य युवक अंकित व साजिद के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। शुक्रवार शाम को एक आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।