फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When asked for the salary for the treatment of his wife, he was beaten and thrown at the bus stop.

पत्नी के इलाज के वेतन मांगा तो पीटकर बस स्टॉप पर फेंका

Thu, 09 Sep 2021 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
When asked for the salary for the treatment of his wife, he was beaten and thrown at the bus stop.
ग्रेटर नोएडा। गेस्ट हाउस में काम करने वाले युवक को पत्नी के इलाज के लिए वेतन मांगना महंगा पड़ गया। गेस्ट हाउस संचालक के बेटों ने पीड़ित पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर साथियों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद बुधवार शाम जख्मी हालत में बस स्टॉप के पास फेंक दिया। आरोपियों ने पीड़ित को कमर के नीचे डंडों से हमलाकर बुरी तरह जख्मी किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर पीजी संचालक के दो बेटों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ निवासी मुकेश ग्रेनो के रामपुर माजरा गांव में परिवार के साथ रहता है और सेक्टर बीटा-1 के गेस्ट हाउस में कर्मचारी है। आरोप है कि काम करते हुए दो माह होने के बावजूद उसे वेतन नहीं दिया गया। मुकेश ने बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए रुपये मांगे तो संचालक राकेश बैसोया के बेटे प्रिंस और शीतल ने मुकेश पर 16 हजार रुपये का मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा दिया। साथ ही, दो साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद घायलावस्था में सेक्टर बीटा-1 के बस स्टॉप पर फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बीटा-2 थाना पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर प्रिंस, शीतल, अलीगढ़ निवासी राजेश और उनके नेपाल निवासी दोस्त राम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed