{"_id":"62794f041e45a74a9d720bff","slug":"wheat-warehouse-raided-noida-news-noi647594585","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं गोदाम पर छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं गोदाम पर छापा मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। शहर में दो गोदामों में अवैध रूप से स्टॉक किए गए गेहूं बैग की सूचना पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की। गेहूं का अवैध स्टॉक मिलने पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने दोनों गोदाम आढ़तियों पर 1.31 हजार रुपये का जुर्माना कर वसूला। इस छापेमारी को लेकर मंडी व्यापारियों और स्टॉकिस्टों में हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग की टीम सबसे पहले पुरानी अनाज मंडी में स्थित दो गोदामों का निरीक्षण करने पहुंची। जहां पर नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 76 और 77 के स्टाक किया हुए गेहूं बैग मिले। इसकी पूरी तरह से जांच करने के लिए पूरी टीम नई अनाज मंडी में स्थित दोनों आढ़तियों की दुकानों पर पहुंची।
सीएम फ्लाइंग टीम से एसआई सत्येंद्र ने बताया कि शहर के दो आढ़तियों के गोदामों में अवैध रूप से गेहूं को स्टॉक किए जाने की सूचना उन्हें मिली थी। जिसके बाद एक टीम गठित की गई। जिसमें तावडू मार्केट कमेटी सचिव सहित सीएम फ्लाइंग टीम ने सहित संयुक्त रूप से छापेमारी की। तावडू मार्केट कमेटी सचिव मोहन जोयल को साथ लेकर नई अनाज मंडी में दुकान नंबर 77 व 76 के स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई। 77 नंबर दुकान पर मिले सरसों के रिकॉर्ड की जांच की तो ठीक मिली जबकि गेहूं का कोई बैग नहीं मिला। पुरानी अनाज मंडी में स्थित उनके गोदामों को चेक किया गया जहां पर स्टॉक से अधिक गेहूं के 700 बैग मिले। इस बारे में गोदाम मालिक पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उन्होंने बताया कि नियम के मुताबिक मार्केट कमेटी सचिव द्वारा उल्लंघन पाए जाने पर 44,100 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया। इसी प्रकार दुकान नंबर 76 के गोदाम में भी स्टॉक से अधिक गेहूं के बैग मिले। इन पर 87 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बताया कि सरकार के आदेशों के मुताबिक अवैध रूप से अवैध रूप से अनाज स्टॉक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।