फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   whatsapp dp of union minister puri Cheating by conspiracy, one in custody

नोएडा: केंद्रीय मंत्री पुरी की व्हाट्सएप डीपी लगाकर धोखाधड़ी, एक हिरासत में

Wed, 15 Feb 2023 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
whatsapp dp of union minister puri
Cheating by conspiracy, one in custody
आरोपी ने नागालैंड विधानसभा चुनाव में फायदा दिलाने का किया वादा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की फर्जी व्हाट्सएप डीपी लगाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर केंद्रीय मंत्रियों की डीपी लगाकर नागालैंड के कई भाजपा नेताओं को मैसेज कर दिए। वह आगामी विधानसभा चुनावों में उनको फायदा दिलाने के अलावा लुभावने ऑफर दे रहा था। मिजोरम के चुनाव प्रभारी एम किकोन को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने फौरन नागालैंड पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर कोहिमा थाने में धोखाधड़ी की एक जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे दिल्ली भेज दिया गया। अब दिल्ली के गीता काॅलोनी थाने में मामला दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि नागालैंड के कोहिमा थाने में तीन फरवरी को इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि मोबाइल दिल्ली के गीता काॅलोनी इलाके में शास्त्री नगर, न्यू लाहोर के पते पर रजिस्टर्ड हैं। छानबीन के बाद एक युवक को हिरासत में लिया गया। उसने बताया कि मोबाइल नंबर उसके नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन वह व्हाट्सएप नहीं चलाता है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता एम किकोन जब घटना को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना दी। बाद में केंद्रीय मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed