फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   WhatsApp call can reveal the secret of Dhanesh's murder

Noida News: व्हाट्सएप कॉल खोल सकती है धनेश की हत्या का राज

Tue, 02 Jan 2024 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp call can reveal the secret of Dhanesh's murder
व्हाट्सएप कॉल खोल सकती है धनेश की हत्या का राज
विज्ञापन

- शहदरा गांव के युवक की आखिरी कॉल की जांच में जुटी पुलिस
- पुलिस के हाथ लगे हैं सुराग, जल्द आरोपियों की हो सकती है गिरफ्तारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के गांव शहदरा में शनिवार रात घर से बुलाकर हुई धनेश (30) की हत्या का राज व्हाट्सएप कॉल खोल सकती है। रविवार शाम लहूलुहान हालत में धनेश का शव गांव में ही एक खाली प्लाट में पड़ा मिला था। पुलिस जांच में धनेश के मोबाइल में व्हाट्सएप से आखिरी कॉल मिली है। इसके चलते पुलिस व्हाट्सएप नंबर की डिटेल हासिल कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं, मंगलवार को पुलिस वारदात का खुलासा कर सकती है।
शहदरा गांव निवासी धनेश शनिवार रात लगभग 11.30 बजे घर से निकला था। इसके बाद धनेश वापस नहीं लौटा। परिजन ने रविवार सुबह से धनेश की तलाश की। परिजन ने धनेश के दोस्तों को कॉल की और गांव में भी तलाश किया। रविवार शाम लगभग चार बजे गांव में एक खाली प्लाट में धनेश का शव औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया। धनेश के सिर के पीछे हिस्से में किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई थी। धनेश की पत्नी भी पांच साल के बेटे को लेकर एक माह से मायके में रह रही थी। वारदात के बाद धनेश की पत्नी गांव लौट आई है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को धनेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि परिजन ने किसी से रंजिश विवाद आदि की जानकारी नहीं दी है। अज्ञात में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


-----

करीबियों और परिचितों पर वारदात का शक
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात में धनेश के किसी करीबी या परिचित का हाथ है। हालांकि परिजन ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन धनेश को कड़ाके की सर्दी में किसी ने कॉल कर बुलाया था। ऐसे में वह किसी करीबी के बुलाने से ही बाहर गया होगा। वारदात स्थल भी घर से अधिक दूर नहीं है। वहीं, परिजन को इस मामले की जानकारी शनिवार रात को नहीं हुई थी। रविवार को वह धनेश की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed