{"_id":"681250232f5026217e014c59","slug":"wearing-a-gown-he-entered-the-house-and-stole-jewellery-and-money-worth-crores-noida-news-c-1-gnd1002-2894288-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गाउन पहनकर घर में घुसा और उड़ा दिए करोड़ के गहने और रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गाउन पहनकर घर में घुसा और उड़ा दिए करोड़ के गहने और रुपये
विज्ञापन
कारोबारी के घर से एक करोड़ के आभूषण की चोरी में चालक और पूर्व घरेलू सहायक गिरफ्तार
नौकरी से निकाले जाने पर पूर्व घरेलू सहायक बनाई वारदात की योजना, पांच लाख रुपये और एक करोड़ से अधिक के गहने बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-41 निवासी कारोबारी के घर हुई करोड़ के गहने की चोरी में पुलिस ने उसके चालक और पूर्व घरेलू सहायक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी समरजीत (19) और गोरखपुर के बेलीपार निवासी संदीप सिंह (29) के रूप में हुई। समरजीत गाउन पहनकर घर में दाखिल हुआ था और वारदात की थी। चालक संदीप ने पीड़ित के परिवार के सदस्यों की लोकेशन की जानकारी दी थी।
दोनों आरोपी अगाहपुर गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों से पांच लाख रुपये और एक करोड़ से अधिक के गहने बरामद हुए हैं। नोएडा जोन के एसीपी प्रथम प्रवीण सिंह ने बताया कि कारोबारी सौरभ जैन के घर से 28 अप्रैल को कैश व एक करोड़ से अधिक की ज्वेलरी चोरी हो गई थी। चोर मास्क लगाकर घर में दाखिल हुए और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ढाई महीने पहले नौकरी से निकाला था
पूछताछ में पता चला कि समरजीत कारोबारी के घर करीब ढाई साल तक काम किया है। उसकी हरकत को देखते हुए ढाई माह पहले कारोबारी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। तब उसने घर की मास्टर चाबी चुरा ली थी। उसे यह भी पता था कि कैश व ज्वेलरी कहां रखी हैं।
विज्ञापन
ऐसे की वारदात
नौकरी से निकाले जाने के बाद समरजीत ने चोरी की पूरी पटकथा चालक संदीप के साथ मिलकर रची। संदीप से समरजीत की अच्छी दोस्ती थी। वह संदीप के साथ योजना बनाकर कारोबारी के घरवालों का लोकेशन पूछता रहता था। घटना के दिन चालक ने समरजीत को बताया कि आज सभी लोग डिनर करने जाएंगे। इसके बाद समरजीत महिला का गाउन पहनकर कारोबारी के घर पहुंच गया। चेहरे पर उसने मास्क लगाया था। उसके पास जो चाबी थी उसी से उसने कारोबारी के घर का दरवाजा खोला और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास पता कर रही है। दोनों चोरी के गहने बेचने के लिए सुनार समेत अन्य लोगों से संपर्क कर रहे थे।