{"_id":"68af090dce2059a80c04acb7","slug":"we-will-give-opportunity-to-youth-noida-news-c-23-1-lko1064-73042-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्क्रिय कार्यकर्ताओें की जगह युवाओं को देंगे मौका: संजय कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्क्रिय कार्यकर्ताओें की जगह युवाओं को देंगे मौका: संजय कपूर
विज्ञापन
-जिला कांग्रेस ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आयोजित की कार्यशाला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी ने बुधवार को बिसरख स्थित कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जोनल प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि अब तक कांग्रेस की कमजोरी का सबसे बड़ा कारण जातीय ध्रुवीकरण और संगठन का कमजोर होना रहा है। कई सालों से पुराने कार्यकर्ता ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन में सही मौके नहीं मिल पा रहे हैं। अब इनको मौका दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य नए जोश और नए नेतृत्व को संगठन से जोड़ना है। हर जाति-बिरादरी, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को संगठन में समायोजित कर मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि जिला संगठन के चारों ब्लॉक, 6 नगरीय क्षेत्रों में से पांच नगरों की कमेटियां का अनुमोदन प्रदेश मुख्यालय भेजा जा चुका है। जिले को 60 मंडलों में बांटकर अध्यक्ष बनाए गए है। सभी की पहली परीक्षा अगले साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में होगी। इनके जरिए विधानसभा चुनाव की तैयारियां परखी जाएंगी। महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि नोएडा शहर के सभी ब्लॉकों, मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही कमेटियां बन चुकी है। संचालन किसान कांग्रेस के अध्यक्ष गौतम अवाना ने किया।