फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging in the main square and intersection of Bawanikheda, risk of diseases increased

Noida News: बवानीखेड़ा के मुख्य चौक-चौराहे में जलभराव, बीमारियों का खतरा बढ़ा

Tue, 09 Sep 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the main square and intersection of Bawanikheda, risk of diseases increased
बवानीखेड़ा में हुआ जलभराव। संवाद
भिवानी। जिले के कई गांवों में बरसाती पानी जमा होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कस्बा बवानीखेड़ा के कई इलाकों में पानी लगातार बढ़ रहा है और मुख्य चौक-चौराहे पानी से लबालब हैं। पानी लोगों के घरों तक पहुंच चुका है। बस स्टैंड परिसर, नागरिक अस्पताल, दादी गौरी खेल मैदान, वार्ड नंबर सात और सोलह, साथ ही ढाणी में बरसाती पानी खड़ा है। प्रशासन पानी निकासी के प्रबंध में जुटा है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। पानी बस स्टैंड परिसर से होते हुए लोहारी जाटू के खेतों की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में बीमारियों के फैलने का डर भी लोगों को सताने लगा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया रोकने के लिए लारवा जांच अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में 1,22,868 और ग्रामीण क्षेत्रों में 17,18,943 घर कवर किए गए हैं। रैपिड फीवर मास सर्वे के तहत 18,41,821 घरों की भी जांच की गई। इस दौरान 23,59,272 कंटेनरों की जांच हुई, जिनमें से 5,352 कंटेनर पॉजिटिव पाए गए। कुल 4,462 घरों में लारवा मिला। लापरवाही बरतने वाले 1,646 घरों को नोटिस जारी किया गया है। जिले में अब तक तीन डेंगू और तीन मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं। सभी मरीज जलभराव वाले इलाकों से हैं। चिकित्सक लोगों को मच्छरों से बचाव के उपाय करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


इन गांवों में है जलभराव की समस्या
कस्बा बवानीखेड़ा सहित गांव सैय, रिवाड़ी, खरक, कलिंगा, गुजरानी, मिताथल, घुसकानी, चांग, धनाना, बडेसरा, तालू, जताई, मुंढाल, बड़सी, पुर, सिवाड़ा, कुंगड़, भैणी, खेड़ी दौलतपुर, मंढाणा, जाटू लोहारी, प्रेम नगर, बापोड़ा, तिगड़ाना, दांग खुर्द व कलां, सागवान, बीरण, ढाणी बीरण, सुई, बलियाली व रामूपुरा में जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed