{"_id":"68b1cfcefedaca0e4f01f400","slug":"water-supply-will-be-disrupted-in-many-areas-noida-news-c-340-1-del1011-102896-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखला अमोनिया रिमूवल प्लांट में सुधार कार्य के कारण रहेगी दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ओखला स्थित छह एमजीडी अमोनिया रिमूवल प्लांट सुधार कार्य के तहत पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने बताया कि दो सितंबर को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
ओखला फेज-1 होली फैमिली और स्टाफ क्वार्टर क्षेत्र, ओखला फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र, गोविंदपुरी, गोविंदपुरी एक्सटेंशन, गिरीनगर, हरकेश नगर और गांधी कैंप समेत आसपास के इलाकों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। ओखला से सी लाल चौक तक 600 मिमी गिरी नगर राइजिंग मेन और कमांड एरिया में दो सितंबर की शाम व तीन सितंबर की सुबह तक आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, ओखला से ईएसआई तक 1200 मिमी राइजिंग मेन व कमांड एरिया और ओखला से कालकाजी यूजीआर तक 900 मिमी राइजिंग मेन व कमांड एरिया में 2 से 3 सितंबर की सुबह तक आपूर्ति नहीं होगी। इसी तरह ओखला डब्ल्यूडब्ल्यू से स्थानीय कमांड एरिया 700/300 मिमी राइजिंग मेन व आसपास के क्षेत्रों में दो सितंबर की शाम से तीन सितंबर की सुबह तक जलापूर्ति बाधित रहेगी।