फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water problem in the society, water is being supplied through tankers

Noida News: सोसाइटी में पानी की समस्या, टैंकर से पानी की हो रही सप्लाई

Tue, 28 Oct 2025 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water problem in the society, water is being supplied through tankers

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एग्जोटिका ड्रीमविले सोसाइटी में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। निवासियों का आरोप है कि पानी की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। इससे निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी के टैंकरों के सहारे यहां के लोग जीवन यापन कर रहे हैं। आरोप है कि प्राधिकरण की लापरवाही से स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। पानी की सप्लाई नाममात्र की हो रही है। कभी-कभी थोड़ी देर के लिए पानी आता है, लेकिन प्रेशर इतना कम रहता है कि ऊपरी मंजिलों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता। अधिकांश समय नलों में पानी नहीं आता, जिससे घरों में खाना बनाने, सफाई और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। निवासियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। साथ ही प्राधिकरण की ओर से पानी के टैंकर भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। निवासियों को मजबूरन निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। छह हजार से अधिक निवासियों को रोज़ाना पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि पिछले दिनों भी पानी की गंभीर समस्या सोसाइटी में उत्पन्न हो गई थी। उसके बाद भी जिम्मेदारों ने कोई भी कम नहीं उठाया जिसके कारण निवासियों को जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed