फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water logging in Nuh

नूंह में बारिश से जगह-जगह भरा पानी

Fri, 04 Sep 2020 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Water logging in Nuh
नूंह शहर में जलभराव से गुजरते लोग।
नूंह। पिछले कई दिनों से बढ़ रही गर्मी से शुक्रवार दोपहर हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। वहीं शहर के सर्विस रोड, पुराना बाजार, बड़ी मस्जिद सहित कई जगहों पर जलभराव होने से चालकों को परेशानी भी हुई। बता दें कि शहर में हल्की बारिश होने से जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। लोगों का कहना है कि शहर के कई वार्डों में पानी भरने से लोगों को दिक्कत हो रही है, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। हर वर्ष शहर में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। शहरवासी ज्ञानचंद आर्य, प्रवीन शर्मा, हाजी जुबेर सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए। वहीं इस बारे में नगरपालिका के सचिव राजाराम ने कहा कि प्रशासन स्थायी समाधान के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed