{"_id":"6251c1f0c1475c25a57db6f6","slug":"water-level-at-180-feet-bore-100-feet-noida-news-noi6419990133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल स्तर 180 फुट पर, बोर करा दिया 100 फुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल स्तर 180 फुट पर, बोर करा दिया 100 फुट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। पानी की समस्या से जूझ रहे मिल्क गन्नीकी के लोगों को जन स्वास्थ्य विभाग ने ट्यूबवेल तो लगा दिया, लेकिन उसके बावजूद ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। दो माह से ग्रामीण इस ट्यूबवेल के लिए किए गए बोरिंग को 100 फुट के बजाय 180 फुट पर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते दो माह से गांव के लोग गर्मी के इस मौसम में पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। अब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अधीक्षक अभियंता के अलावा जनस्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्यमंत्री को भी की है।
गांव मिल्क गन्नीकी में पिछले काफी समय से पानी का संकट बना हुआ था। गांव के लोगों ने इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या दूर कराने की मांग रखी। बाद में कुछ ग्रामीण भाजपा नेता सतीश बघेल के नेतृत्व में ग्रामीण केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से भी मिले। जिसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने गांव में नया ट्यूबवेल लगाया। इस ट्यूबवेल के लिए विभाग ने जो बोर कराया, वह मात्र 100 फुट पर कराया। मिल्क गन्नीकी में जलस्तर 180 फुट पर है। इस बाबत ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब विभाग द्वारा 100 फुट पर बोर कराने के बाद 90 फुट पाइप डालकर ट्यूबवेल को चालू कर दिया। इसके अलावा बिजली कनेक्शन लेने के बजाय उसे सीधा बिजली लाइन से जोड़ दिया। अब ट्यूबवेल चलने पर पानी पूरा आने के बजाय थोड़ा-थोड़ा आया और कुछ दिन में ही ट्यूबवेल खराब हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्यूबवेल खराब होने के बाद से लगातार अधिकारियों से तथा ट्यूबवेल आपरेटर से संपर्क कर उसे ठीक कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई कर्मचारी व अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहा है।
दो महीने से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब गर्मी बहुत है, फिर भी कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने मांग की है कि समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
- राम प्रसाद, गांव के सरपंच
जो नया ट्यूबवेल लगाया गया है, उसके बोर को और नीचे कराया जाएगा। जल स्तर जांचने के लिए टीम लगा दी है। पानी काफी नीचे हैं, जल्द समस्या दूर की जाएगी। बोर को नीचे कराने के बाद ट्यूबवेल चालू करा दिया जाएगा।
- मेश चंद गौड़, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग