फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Warehouse security should be done

आयोग के निर्देशानुसार की जाए वेयरहाउस की सुरक्षा : डीएम

Fri, 27 Jun 2025 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Warehouse security should be done
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने वेयरहाउस के सील पैक ताले खुलवाए। डीएम ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रखरखाव की स्थिति की जांच की। वेयरहाउस में लगी सीसीटीवी कैमरों की कार्य प्रणाली, कंट्रोल रूम और कक्षवार बिजली आपूर्ति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने खिड़कियों और रोशनदान की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित किया जाए। वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed