फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ward boy caught stealing oxygen concentrator from hospital

अस्पताल से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चोरी करते वार्ड बॉय पकड़ा

Thu, 06 May 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ward boy caught stealing oxygen concentrator from hospital
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चोरी करते रंगे हाथों एक वार्ड बॉय पकड़ा गया। स्टाफ ने वार्ड आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड बॉय पर कार्रवाई करते हुए नौकरी से निकाल दिया है। अस्पताल में इससे पहले लगातार मरीजों के मोबाइल और कुछ के गहने भी चोरी करने की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने 10 अप्रैल को ही वार्ड ब्वाय अरविंद को संविदा पर रखा था। बुधवार को करीब 12 बजे वह अस्पताल के तीसरे तल से लिफ्ट के जरिये आक्सीजन कंसंट्रेटर अस्पताल परिसर में बने फ्लैट की तरफ ले जा रहा था। इस बीच अस्पताल के एक कर्मचारी ने उसे देख लिया और मशीन के बारे में पूछा। फंसता देख वार्ड बॉय भागने लगा तो अन्य कर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू अग्रवाल के सामने पेश किया गया। डॉ. रेनू ने आरोपित वार्ड बॉय को सेक्टर-39 थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जमाखोरी व उपकरण बेचने के शक में उसके कमरे पर भी पहुंची। हालांकि, उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस ने उसे कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

वहीं, सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल का कहना है कि चोरी का आरोपी अरविंद संविदा कर्मचारी था। जीवन रक्षक उपकरण चोरी कर ले जाने के मामले में उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। प्रबंधन की ओर से जल्द थाने में उसके खिलाफ शिकायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed