फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vrindavan Club became the winner in T-10 cricket tournament

Noida News: टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में वृंदावन क्लब बना विजेता

Mon, 27 Oct 2025 02:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 27 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vrindavan Club became the winner in T-10 cricket tournament
ट्राॅफी व मेडल देकर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को किया गया सम्मानित। 
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद लखनऊ की ओर से स्व. मोहन सिंह बिष्ट की स्मृति में हुए दो दिवसीय टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में वृंदावन क्रिकेट क्लब ने नीलमथा नाइट राइडर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम के खिलाड़ियो को ट्राॅफी व 21 हजार का पुरस्कार दिया गया। उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राॅफी और 11 हजार का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


जानकीपुरम स्थित सहारा स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला गया। पहले सेमीफाइनल में नीलमथा नाइट राइडर्स ने योधा एकादश को हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में कुमाऊ स्ट्राक्र्स जानकीपुरम को हराकर वृंदावन क्रिकेट क्लब ने फाइनल में जगह बनाई। नीलमथा नाइट राइडर्स और वृंदावन क्रिकेट क्लब के बीच आखिरी दौर तक रोमांचक मैच चला। आखिरी बॉल पर वृंदावन क्लब ने जीत पक्की कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में हीरा बिष्ट, दिव्य नौटियाल-उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व अन्तरराष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed