फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Voting on the 23rd; DM reviews preparations.

Noida News: 23 को मतदान, डीएम ने की समीक्षा

Mon, 28 Sep 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Voting on the 23rd; DM reviews preparations.
ग्रेटर नोएडा के कलेक्ट्रेट में मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विध
मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन
विज्ञापन

आज जारी होगी चुनाव की अधिसूचना, नामाकंन भी होंगे शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट के सभागार में मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। इसमें प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया। मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन भी शुरू हो जाएंगे। डीएम ने बताया कि नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर है। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी।



जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मतदान कार्मिकों की नियुक्ति, मतदाता सूची, मतदेय स्थलों का निर्माण, आदर्श आचार संहिता, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन और निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा हुई। दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाओं और मतदान केंद्रों पर मूलभूत आवश्यकताओं पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed