{"_id":"6921e374a17affdbde035f1e","slug":"voters-in-societies-changed-their-homes-making-it-difficult-to-find-them-noida-news-c-23-1-lko1064-81235-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटियों में मतदाताओं ने बदले घर, खोजना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटियों में मतदाताओं ने बदले घर, खोजना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
- सोसाइटी प्रबंधन की मदद भी नहीं आ रही काम, सुविधा के हिसाब से समय दे रहे निवासी
- प्रशासन ने लोगों से की अपील, गणना प्रपत्र भरकर जमा करने में मदद करें
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की सोसाइटियों में मतदाताओं का सत्यापन मुश्किल हो रहा है। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने घर बदल लिया है। अब उनको नई जगह पर खोजा जा रहा। इसमें सोसाइटी प्रबंधन के साथ पड़ोसियों की भी मदद ली जा रही, लेकिन सफलता कम मिल रही है। वहीं जो लोग मिले रहे हैं, वो अपनी सुविधा से मिलने का समय दे रहे हैं या फिर रुचि नहीं ले रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो गणना प्रपत्र भरकर जमा कराएं।
जिले की तीनों विधानसभा में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। चार नवंबर से शुरू कार्यक्रम में सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे गए हैं। अब उनको भरकर जमा कराने का काम चल रहा, लेकिन सोसाइटियों में काफी मतदाता नहीं मिल रहे हैं। अफसरों ने बताया कि बीएलओ और सुपरवाइजरों को मतदाता खोजने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एक सुपरवाइजर ने बताया कि जो मतदाता नहीं मिल रहे हैं, उनके गणना प्रपत्र सोसाइटी के गेट पर रखे गए हैं। सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी इसकी जानकारी साझा की ज रही है। टावरों में जाकर घरों की घंटी बजाई जा रही है, लेकिन काफी लोग नहीं मिले हैं। उनके पड़ोसियों को भी जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी उच्च अफसरों को दी जा रही है। अफसरों ने कहा कि बीएलओ सोसाइटी की एओए और मेंटेनेंस टीम से मदद ले रहे हैं। हर घर और मतदाता तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।