फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   vote

Noida News: किसी ने बैसाखी तो किसी ने बेटे का हाथ पकड़कर दिया वोट

Fri, 26 Apr 2024 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
vote
किसी ने बैसाखी तो किसी ने बेटे का हाथ पकड़कर दिया वोट
विज्ञापन

-कई ऐसे बुजुर्ग मिले जो सीधे अस्पताल की इमरजेंसी से डॉक्टर को दिखाने के बाद पोलिंग बूथ पर आ गए

नेहा शर्मा

नोएडा। पोलिंग बूथों पर अपने सांसद को चुनने के लिए बुजुर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कोई बैसाखी के सहारे तो कोई बेटे का हाथ पकड़कर लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने पहुंचा। इस दौरान कई ऐसे बुजुर्ग मिले जो सीधे अस्पताल की इमरजेंसी से डॉक्टर को दिखाने के बाद पोलिंग बूथ पर आ गए। इनका कहना था लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। ऐसे में हम अपना वोट खराब नहीं कर सकते।

गढ़ी चौखड़ी में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर बेटे गोपाल के साथ वोट डालने आए 80 वर्षीय रामपत शर्मा चल तक नहीं पा रहे थे। बेटे के सहारे धीरे-धीरे पोलिंग बूथ पर पहुंचे। रामपत शर्मा ने बताया कि वोट डालकर मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। इसी बूथ पर अपने बेटे विक्रम सिंह के साथ वोट डालने आए 86 वर्षीय गिरधर सिंह इमरजेंसी में डॉक्टर को दिखाने के बाद सीधे पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनको खड़े होने पर चक्कर आ रहे हैं। इसलिए वोट डालने के बाद कुछ देर के लिए स्कूल परिसर में ही बैठ गए।
विज्ञापन


ममूरा में कंपोजिट स्कूल में बने बूथ में वोट डालने आई 79 वर्षीय दयावती जब खड़े-खड़े थक गईं तो दीवार के सहारे खड़ी हो गईं। उन्होंने बताया कि मैंने अपने वोट का महत्व समझा और आई। प्राइमरी स्कूल सलारपुर बूथ पर 77 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा खुद से चल नहीं पा रहे थे, लेकिन उनके चेहरे पर वोट डालने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। बेटे के हाथ थामे हुए उन्होंने कहा, ऐसा कैसे हो सकता है कि लोकंतत्र के पर्व में मैं हिस्सेदारी न लूं। बहलोलपुर के बूथ में वोट डालने आई 78 वर्षीय ब्रह्मा देवी ने बताया कि मुझे पेंशन नहीं मिलती है। मैंने अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए वोट दिया है, ताकि वह मेरी पेंशन शुरू करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने से थे बेडरेस्ट पर, वोट डालने एंबुलेंस से पहुंचे
बीते पांच महीने से बेड रेस्ट पर रहे विवेक अग्रवाल ने शुक्रवार को एंबुलेंस से सेक्टर-49 के बूथ पर पहुंचे और वोट डाला। हालांकि डॉक्टरों ने उनको घर से निकलने की छूट नहीं दी थी। बावजूद इसके वह वोट डालने पहुंचे। इसी तरह से सेक्टर-17 के असिसि कान्वेंट स्कूल के बूथ पर मुकुल वाजपेयी वोट डालने पहुंचे। उनका पैर टूटा हुआ था और वह प्लास्टर के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। सेक्टर- 62 शताब्दी विहार से नवादा के सामुदायिक केंद्र पर वोट डालने आईं शाइना व्हीलचेयर से पहुंची। इन्होंने बताया कि प्रत्याशी को जिताकर सरकार के गठन में अपना योगदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed