फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Virendra and Seema won the 800m race.

Noida News: 800 मीटर दौड़ में वीरेंद्र और सीमा को मिली जीत

Sun, 12 Oct 2025 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Virendra and Seema won the 800m race.
केकराही। ऊर्ध्वांचल जोन की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापी करकी माइनर में हुई। प्रतियोगिता में जोन के 12 से अधिक विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। दौड़, कूद आदि स्पर्धाओं में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। 800 मीटर दौड़ में वीरेंद्र और सीमा को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला मनरेगा कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। प्रतियोगिता की शुरुआत 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ से हुई। इसमें वीरेंद्र यादव (मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज) ने प्रथम और राजाराम यादव (हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में सीमा (राजा नरेंद्र इंटर कॉलेज कुरहुल) प्रथम व मुस्कान (मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज) द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग में रमेश (बद्रीनाथ इंटर कॉलेज गोरी) और साजिया (मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर वर्ग में नीरज (हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया) और अंशु यादव (मां मोती रानी सिरसिया) विजेता बने। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सरोज कुमार, प्रबंधक सर्वजीत कुशवाहा, मुबारक, चंद्रकांत मिश्रा, वसीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed