फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Viral audio-text message about bombs being found in schools created a sensation

Noida News: स्कूलों में बम मिलने के वायरल ऑडियो-टेक्स्ट मैसेज ने फैलाई सनसनी

Thu, 02 May 2024 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Viral audio-text message about bombs being found in schools created a sensation
झूठे ई-मेल भेजने के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर स्कूलों में बम होने के मैसेज हुए वायरल
विज्ञापन

दावा- पुलिस जानबूझकर नहीं दे रही जानकारी, सभी मैसेज को दिल्ली पुलिस ने बताया फर्जीपुलिस ने बयान जारी कर अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान देने के लिए कहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में बुधवार सुबह 223 स्कूलों में बम रखे होने के फर्जी ई-मेल के बाद शाम को सोशल मीडिया पर ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज वायरल हो गए। इनमें दावा किया गया कि राजधानी के कई स्कूलों में बम मिले हैं, लेकिन पुलिस जानबूझकर जानकारी लोगों को नहीं दे रही है। इन मैसेज का बृहस्पतिवार को खासा असर देखने को मिला। अनेक लोगों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मैसेज पर यकीन न करें। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। वे न तो इन मैसेज पर ध्यान दें और न ही किसी दूसरे को भेजें।

पुलिस के अनुसार, अफवाह भरे मैसेज भेजने के मामले में अलग से जांच शुरू कर दी गई है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मैसेज किसने और कहां से लोगों को भेजे। आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई होगी। अब तक की जांच के बाद यह बात तो साफ है कि देश का माहौल खराब करने और दहशत फैलाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में बम के फर्जी ई-मेल भेजे गए। ई-मेल भेजने और अफवाह भरे मैसेज भेजने वाले एक ही गिरोह के लोग हो सकते हैं। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पत्र लिखकर ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि बम के धमकी भरे ई-मेल के बाद इन मैसेज को साजिश के तहत सोशल मीडिया पर भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर अभिभावकों के लिए दिशा निर्देश

- इस तरह की किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
- अफवाह वाले किसी भी ऑडियो या टेक्स्ट मैसेज को आगे न भेजें।
- मैसेज मिलने पर पैनिक न पैदा करें।
- स्कूल से संबंधित मैसेज मिलने पर फौरन स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।
- गलत मैसेज फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed