फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Violence on Jewar-Khurja road in protest against Agneepath, broke the windows of vehicles

अग्निपथ के विरोध में जेवर-खुर्जा रोड पर उपद्रव, वाहनों के शीशे तोड़े

Sat, 18 Jun 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Violence on Jewar-Khurja road in protest against Agneepath, broke the windows of vehicles
यमुना एक्सप्रेसवे को जाम करते उपद्रवी और मौजूद पुलिसबल। - फोटो : Grnoida
जेवर। सेना में अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ युवाओं ने शुक्रवार को जेवर में प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। उपद्रवियों ने सुबह 11:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया। इससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने जबरन हटाया तो प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे उतरे और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद जेवर-खुर्जा मार्ग पर जाम लगातार कई बसों, टेंपो, ट्रकों सहित अन्य वाहनों के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने सख्ती बरती तो प्रदर्शनकारी खेतों के रास्ते भाग गए। कुछ ही देर बाद उपद्रवियों ने मॉडलपुर, नगला बंजारा, नीमका चौकी और नीमका के पास जाम लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सड़कों से हटाया। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि 10 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 75 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पहले युवाओं ने तहसील में प्रदर्शन करने का फैसला किया था। प्रशासन से वार्ता के बाद धारा-144 के कारण युवाओं ने तहसील में प्रदर्शन के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया। तहसील में प्रदर्शन न करने से नाराज कई प्रदर्शनकारी एकत्रित होते रहे और दोपहर में खुर्जा अंडरपास पर पहुंचकर यमुना एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से बंद कर दिया। युवाओं ने पुलिस की भी नहीं सुनी। इसके बाद जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और युवाओं की बात रक्षामंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन देकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन नाराज प्रदर्शनकारियों ने भाजपा व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। डीसीपी मीनाक्षी कात्यायन व एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर लव कुमार ने भी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल होने पर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे से जाम खुलवाते हुए यातायात बहाल करा दिया। यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे उतरते वक्त प्रदर्शनकारियों ने खुर्जा अंडरपास पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ व पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल हुए जाम में फंसे लोग
प्रदर्शनकारियों ने दोपहर साढ़े ग्यारह बजे यमुना एक्सप्रेसवे को खुर्जा अंडरपास पास पर जेवर टोल से पहले बंद कर दिया था। इसके बाद सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। रोडवेज व अन्य निजी वाहनों में बैठे यात्रियों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया। एक्सप्रेसवे पर पानी की व्यवस्था न होने से लोग पेयजल के लिए भटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर कट से नीचे उतारे खुर्जा अंडरपास पर फंसे
जाम की सूचना मिलने के साथ ही एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले वाहनों को 36 किमी साबौता (जेवर) से नीचे उतारते हुए टप्पल से जाने का सुझाव दिया, लेकिन ज्यादातर वाहन चालक एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से टप्पल की तरफ आगे जाने लगे जो खुर्जा अंडरपास पर लगे जाम में फंस गए।
युवाओं ने सांसद और विधायकों को बताया सदनवीर
प्रदर्शनकारियों ने एक्सप्रेसवे पर जाम के दौरान जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने सांसद और विधायकों को दो वर्ष में हटाते हुए सदनवीर की उपाधि देने के नारे लगाए। युवाओं का कहना था कि दो साल बाद नए नेता चुने जाने चाहिए। साथ ही, इन नेताओं की पेंशन व अन्य खर्च बंद करते हुए केवल सदनवीर की उपाधि दी जानी चाहिए। युवाओं ने कहा कि भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया से छेड़छाड़ करते हुए इसे कमजोर करने का काम किया जा रहा है।
जाम लगाने, पथराव करने व भड़काने वालों के खिलाफ फोटो और वीडियो के आधार पर जेवर कोतवाली में मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भड़काने वाले कुछ बाहरी लोगों की भी पहचान की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। यमुना एक्सप्रेसवे व जेवर-खुर्जा मार्ग पर पुलिस बल के अलावा पीएसी को तैनात किया गया है। - मीनाक्षी कात्यायन, डीसीपी

उपद्रवियों के पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जेवर-खुर्जा रोड पर उपद्रवियों ने कई बसों, टेंपो और कारों पर पत्थरबाजी कर तोड़फोड़ की। लोगों को परेशान किया और सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने 75 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी और वीडियो से अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। - विशाल पांडेय, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed