फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers protest at Earthcon builder's office

अर्थकॉन बिल्डर के कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 03 Jan 2021 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest at Earthcon builder's office
बिल्डर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
अर्थकॉन बिल्डर के कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-4 स्थित अर्थकॉन बिल्डर के कार्यालय पर दनकौर के ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया। कंपनी में ठेकेदारी करने वाला दनकौर का एक युवक 5 दिसंबर से लापता है। परिजनों का आरोप है कि इसके पीछे बिल्डर का हाथ है। परिजनों ने दनकौर कोतवाली में युवक के लापता होने पर गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।

सेक्टर-20 कोतवाली की पुलिस के अनुसार, दनकौर निवासी युवक चित्रांक अर्थकॉम व यूनिवर्सल बिल्डर की कंपनी से प्रोजेक्ट में खिड़की और दरवाजे आदि लगवाने का ठेका लेता है। वह लंबे समय से कंपनी से जुड़ा है। आरोप है कि समय पर भुगतान नहीं होने के कारण बिल्डर के पास उसके करीब 11 करोड़ रुपये फंस गए। उसने कई बार बिल्डर से मिलकर भुगतान कराने की कोशिश की। इस पर बिल्डर की ओर से उसे दो चेक दिए गए। जब उसने चेकों को बैंक में जमा किया तो दोनों बाउंस हो गए। इसके बाद 5 दिसंबर को चित्रांक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। चित्रांक ने पूर्व में एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें उसने किसी अनहोनी के लिए बिल्डर को जिम्मेदार ठहराया था। इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित परिजनों ने बिल्डर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिल्डर ने चित्रांक को गायब कराया है, ताकि 11 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करना पड़े। उधर, बिल्डर का कहना है कि मामला एनसीएलटी में है। इस वजह से उनके सभी खाते सील किए जा चुके हैं। युवक के लापता होने के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed