Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers protest against Khere Wali Mata Temple not being registered in revenue records

Noida News: खेरे वाली माता मंदिर को राजस्व अभिलेख में दर्ज न करने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 11 Nov 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 11 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against Khere Wali Mata Temple not being registered in revenue records
टूंडला के लाइनपार में खेरे वाली माता मंदिर पर प्रदर्शन करते ग्रामीणसंवाद - फोटो : टूंडला के लाइनपार में खेरे वाली माता मंदिर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण संवाद
टूंडला। लाइनपार के गांव रुधऊ मुस्तकिल में खेरे वाली माता मंदिर को सोमवार को राजस्व अभिलेख में दर्ज न किए जाने पर तहसील प्रशासन के विरुद्ध ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही मंदिर को राजस्व अभिलेखों में दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रुधऊ मुस्तकिल के समाजसेवी रामप्रकाश कुशवाह ने कहा कि तहसीलदार उक्त भूमि पर बने मंदिर की भूमि को रिजर्व लैंड बेहड बताकर राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं कर रहीं हैं। जबकि खेरे वाली माता मंदिर वर्षों पुराना है। ग्रामीण लंबे समय से मंदिर को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराए जाने की मांग करता आ रहा है, किंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कई बार समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजने के बावजूद अधिकारियों द्वारा लीपापोती किए जाने पर रविवार को ग्रामीण लामबंद हो गए तथा उन्होंने तहसील प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर मंदिर को राजस्व भू-अभिलेख नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में श्रीरामचंद्र मंदिर के महंत चंदनदास महाराज, प्रताप सिंह, अमृतलाल निषाद, बलराम सिंह, धनीराम, गोपाल बाबा, रमेश चंद, राधेश्याम, वंदन सिंह निषाद, निरंजन, भोला निषाद, राजकुमारी, गुड्डी देवी आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed