फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers in Charoda took the initiative to repair the roads

छारोड़ा में ग्रामीणों ने रास्तों को दुरुस्त करने का उठाया बीड़ा

Wed, 29 Sep 2021 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Charoda took the initiative to repair the roads
Villagers in Charoda took the initiative to repair the roads
मोहम्मद शाहिद मेवाती
विज्ञापन

तावडू। छारोड़ा में गांव की समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने कुछ लोगों की पहल पर फंड जुटाकर प्रमुख समस्याओं के समाधान करने की शुरुआत कर दी है। ग्रामीणों ने सर्वप्रथम कीचड़ युक्त और जलभराव वाले रास्तों पर मलबा डालकर तथा कब्रिस्तान में साफ-सफाई की। ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही गांव में विकास कार्य पूरी तरह रुक गए हैं। गांव की विभिन्न समस्याओं के संबंध में पंचायत विभाग को कई बार अवगत कराया, लेकिन पंचायत विभाग की ओर से सिर्फ आश्वासन मिला और किसी भी प्रकार के नए विकास कार्य की शुरुआत नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने खुद ही समस्याओं के समाधान करवाने का बीड़ा उठाया है।
ग्रामीण हसन मोहम्मद, आसीन, वसीम, कामिल शाहिद मेवाती आदि ने बताया कि फरवरी माह में पंचायत कार्यकाल जैसे ही समाप्त हुआ तो सरपंच सहित अन्य ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव के विकास कार्यों में रुचि लेना छोड़ दिया। गांव में फिरनी के रास्तों और नालियों की साफ-सफाई, रास्तों में जलभराव व कीचड़, कब्रिस्तान जाने वाले रास्ता बदहाल, जल निकासी नहीं होना आदि प्रमुख समस्याएं गांव में बनी हुई हैं। इन समस्याओं का समाधान कराने की मांग के संबंध में लोगों ने ग्राम पंचायत विभाग से गुहार लगाई गई थी ,लेकिन पंचायत विभाग द्वारा कुछ दिन पहले सिर्फ फिरने के रास्तों की नाम मात्र की सफाई कर औपचारिकता पूरी की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी भी फिरनी के कई रास्ते अधूरे हैं, कब्रिस्तान की ओर जाने वाले रास्ते पर जलभराव के साथ कीचड़ होना बड़ी समस्या है। वहीं कब्रिस्तान में पानी, लाइट और भूमि का समतल नहीं होना आदि समस्याएं हैं। जब ग्राम पंचायत विभाग द्वारा कोई रुचि नहीं दिखाई गई तो लोगों की पहल पर कुछ फंड एकत्रित किया गया। इसके बाद ग्रामीण अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी और अन्य प्रकार के उपकरणों के साथ समस्याओं का समाधान करने में जुट गए। इसकी शुरुआत कीचड़ युक्त और जलभराव वाले रास्तों पर मलबा डालकर तथा कब्रिस्तान में साफ-सफाई के साथ की गई। मुख्य रूप से ग्रामीण गफ्फार, ईसब चिरंजी, फारुख इकबाल, नबी खां जैकमआदि की मदद से कब्रिस्तान की साफ-सफाई, भूमि को समतल करने और टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छारोड़ा के ग्रामीणों की इस पहल की आसपास के लोगों ने भी प्रशंसा की है। ब्लॉक पंचायत विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से गांव में कोई कार्य लंबित नहीं है और न ही कोई प्रस्ताव रुका हुआ है। यदि गांव की कोई समस्या है तो उसका समाधान विभाग द्वारा जल्द कराया जाएगा। वहीं, उन्होंने भी ग्रामीणों द्वारा गांव में की जा रही साफ-सफाई की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये एक अच्छा कदम है। पंचायत विभाग ग्रामीणों का सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed