{"_id":"68c3354ca20269b3c304bc0c","slug":"villagers-demonstrated-against-the-dilapidated-road-na-news-c-275-1-smbd1033-126825-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौसी के पथरा तिराहे के पास इस्लामनगर जाने के लिए खड़े डग्गामार वाहन - संवाद
सिंहपुरसानी(संभल)। संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव रायाखुर्द को जाने वाले संपर्क मार्ग की बदहाली के विरोध में ग्रामीणों ने जिला संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क इस हालत में है कि गड्ढों में सड़क है या फिर सड़क मेें गड्ढे, यह पता ही नहीं चल रहा। कई वर्षों से बदहाली की मार झेल रही इस सड़क की किसी भी अधिकारी या राजनेता ने कोई सुध नहीं ली। इससे मजबूर ग्रामीण गड्ढों में होकर गुजरने को विवश हैं। प्रदर्शनकारी मयंक ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व इस सड़क की मरम्मत हुई थी और कुछ समय बाद ही सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी।
भोला चौधरी ने बताया कि वर्षों से इस बदहाल सड़क का दंश झेल रहे हैं। गांव के बच्चों को लेने आने वाले स्कूल वाहन संचालक अपने वाहन लाने से कतरा रहे हैं, क्योंकि हालात बहुत बुरे है। रविराज सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों को हालत अच्छी नहीं है। ग्रामीणों की सूचना पर आज गांव पहुंचा तो उन्होंने सांकेतिक प्रदर्शन करके शासन से सड़क को गड्ढा मुक्त करने की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर हमारे गांव को आने वाले संपर्क मार्ग को गड्ढा मुक्त नहीं किया जाता है तो ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे। इस दौरान सचिन, विशाल, उपेंद्र, अभिषेक, कोशिंद्र, देवेंद्र, मनोज चौधरी, नौनिहाल, सुभाष शर्मा, बिट्टू, हरीश आदि रहे।