फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers accused the village head of irregularities

Noida News: ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

Mon, 08 Sep 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers accused the village head of irregularities
चिलकाना। गांव दभेड़ा कलां के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में गड़बड़ी कर सरकारी धन हड़पने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


गांव दभेड़ा कला निवासी ग्रामीण जाकिर, इस्फाक, सादिक, साबिर और राशिद आदि ने आरोप लगाया कि ग्रामवासियों ने अपने खर्च से नदी पर सीमेंट के पाइप डालकर एक अस्थायी पुल बनाया था। ग्राम प्रधान ने इसे सरकारी निर्माण दिखाकर धन निकाल लिया है। आरोप है कि एक खड़ंजे की ईंटें भी निकालकर उनसे अपने भाई का मकान बनवा दिया है। ग्राम समाज की तीन दुकानों में से एक को अपने निजी उपयोग में लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की सोलर प्लेटें एवं स्ट्रीट लाइटें भी प्रधान ने घर में रखवा ली हैं। खराब हैंडपंपों एवं नालियों की मरम्मत के नाम पर भी सरकारी पैसा हड़पने का आरोप है। ग्रामीणों ने प्रधान के पूरे कार्यकाल के विकास कार्यो की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर ग्राम प्रधान राकिबा खातून ने सभी आरोपी को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उन पर लगे आरोपों की कोई भी जांच कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed