फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Village stadium will be named after Sudiksha Bhati

सुदीक्षा भाटी के नाम पर होगा गांव का स्टेडियम

Thu, 25 Mar 2021 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Village stadium will be named after Sudiksha Bhati
ग्रेटर नोएडा। दादरी के गांव डेरी स्कनर का खेल स्टेडियम सुदीक्षा भाटी के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने स्टेडियम का नाम सुदीक्षा के नाम पर रखने का फैसला लिया है। यह प्रेरणा स्थल के रुप में भी जाना जाएगा। साथ ही गांव के जूनियर विद्यालय में सुदीक्षा के नाम से पुस्तकालय भी बनेगा।
विज्ञापन

डेरी स्कनर गांव निवासी सुदीक्षा की 10 अगस्त, 2020 को बुलंदशहर के औरंगाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सुदीक्षा ने अमेरिका के एक विश्वविद्यालय से 3.80 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति हासिल की थी। सुदीक्षा के परिजनों ने मनचलों के छेड़छाड़ करने के कारण हादसा होने का आरोप लगाया था। जिस कारण मामला काफी चर्चित हो गया था। प्रदेश सरकार ने सुदीक्षा के परिवार को 20 लाख की आर्थिक मदद देने के साथ प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन सरकार ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। अब सरकार ने गांव की 12 बीघा जमीन पर प्रस्तावित स्टेडियम का नाम सुदीक्षा भाटी के नाम पर रखने का आदेश दिया है। शासनादेश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को तहसील दादरी की टीम जमीन की पैमाइश करने पहुंची। सुदीक्षा के पिता जितेंद्र भाटी ने बताया कि प्रशासन स्टेडियम का नाम सुदीक्षा के नाम पर रखने को तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजी कार्रवाई भी जल्द पूरी हो जाएगी। स्टेडियम में सुदीक्षा की प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं, प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि गांव के जूनियर विद्यालय में सुदीक्षा भाटी के नाम से पुस्तकालय बनाया जाएगा। इस पर भी सहमति बन गई है।

स्टेडियम का नाम सुदीक्षा भाटी के नाम पर रखा जाएगा। वहीं जूनियर विद्यालय में सुदीक्षा के नाम से पुस्तकालय भी बनेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। - दिवाकर सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed