Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vikas and Samiksha top the ICT competition

Noida News: आईसीटी प्रतियोगिता में विकास और समीक्षा अव्वल

Sat, 25 Oct 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Vikas and Samiksha top the ICT competition
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जिला स्तरीय आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग में अलग-अलग हुआ। पुरुष वर्ग में प्राथमिक विद्यालय चक्रसेनपुर की मढैया के विकास को पहला स्थान, द्वितीय स्थान वृष्टि महंत बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर तथा तृतीय स्थान राहुल भाटी प्राथमिक विद्यालय इसीपुर ने प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में कंपोजिट विद्यालय घोड़ी बछेड़ा की समीक्षा सिंह को प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय बरोला 2 की रूबी तोमर को द्वितीय स्थान और कुमारी मायावती जीजीआईसी बादलपुर की ज्योति शुक्ला को तृतीय स्थान हासिल हुआ। उप शिक्षा निदेशक राज सिंह यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में आईसीटी की उपयोगिता महत्व और परिवर्तनकारी टूल बताया। वर्तमान डिजिटल युग में आईसीटी के बिना शिक्षण कार्य की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। आईसीटी ने शिक्षा जगत में परिवर्तन किए हैं। शिक्षा को रोचक बनाया, छात्रों के शिक्षण में सहयोगी के रूप में काम किया, छात्रों की सीखने की क्षमताओं का विकास किया तथा शिक्षकों को भी कम समय में पढ़ने और पढ़ाने की समृद्धि प्रदान की। वहीं उपप्राचार्य अर्चना गुप्ता ने आईसीटी को इनोवेशन का भी एक बेहतर माध्यम बताया। धनराज, निधि त्यागी, डॉ. अर्चना आर्य, डॉ. भूपेश सिंह, डॉ. नितीश सिंह भाटी, डॉ. आरती गौतम दिनकर, भूपेंद्र सिंह, रीना भारतीय, ज्योति दीक्षित, राजेश खन्ना समेत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed