फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video of class sixth student beating up in Greno West s society goes viral

Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में कक्षा छह के छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Fri, 22 Jul 2022 11:11 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 22 Jul 2022 11:11 PM IST
सार

वीडियो में मासूम बालक बुरी तरह सिसकता नजर आ रहा है। जबकि तीनों नाबालिग हंसते हुए पिटाई करते दिख रहे हैं। इसी सोसायटी में बच्चों की पिटाई की घटना पहले भी हुई थी। हालांकि इस बार वीडियो सामने आने के बाद निवासी आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
Video of class sixth student beating up in Greno West s society goes viral
नाबालिग से मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में तीन नाबालिगों ने मिलकर कक्षा छह के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। तीनों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


वीडियो में मासूम बालक बुरी तरह सिसकता नजर आ रहा है। जबकि तीनों नाबालिग हंसते हुए पिटाई करते दिख रहे हैं। इसी सोसायटी में बच्चों की पिटाई की घटना पहले भी हुई थी। हालांकि इस बार वीडियो सामने आने के बाद निवासी आक्रोशित हैं। शुक्रवार को सोसायटी निवासी एकत्रित होकर चेरी काउंटी पुलिस चौकी और बिसरख कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मामले में तीनों नाबालिगों से पूछताछ की गई है। वहीं पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस और बाल कल्याण समिति मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि साइकिल छीनने को लेकर हुए विवाद में यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसरख कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित कक्षा छह के छात्र की मां ने कहा है कि बृहस्पतिवार को सोसायटी के एक ग्रुप पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें तीन नाबालिग उनके बेटे की पिटाई कर रहे थे। मारपीट करने वाले दो नाबालिग सोसाइटी में ही रहते हैं, जबकि एक दूसरी सोसाइटी में रहता है।

पीड़ित छात्र के मामा ने बताया कि घटना तीन दिन पुरानी है। पीड़ित बच्चा सोसाइटी में नीचे गया था। इसी दौरान बैडमिंटन कोर्ट के पास उसे तीनों नाबालिग ने उसे पकड़ लिया और पहली मंजिल के खाली फ्लैट में ले गए। यहां इन्होंने बालक की पिटाई की और खुद हंसकर वीडियो बनाते रहे।

इतना डराया कि घटना के बाद सहम गया मासूम 

पीड़ित के मामा ने बताया कि आरोपियों ने मासूम की पिटाई के साथ ही उसे डरा दिया कि वह घर पर आकर शिकायत न कर सके। आरोपियों के डर से मासूम ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। घटना के बाद से ही गुमसुम और डरा सहमा हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की बात सामने आई।

कई बच्चों से कर चुके हैं मारपीट 

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि तीनों नाबालिग ने इससे पहले भी कई बार अलग-अलग बच्चों की पिटाई की है। कुछ दिन पहले सोसायटी के स्वीमिंग पूल के पास एक बच्चे कि पिटाई की गई थी, जिसमें पीड़ित को चोट भी लगी थी। निवासियों का कहना है कि तीनों नाबालिग सोसायटी में खेल रहे बच्चों को रोककर मारपीट करते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि तीनों ने सोशल मीडिया पर छाने की चाहत में इस तरह की वीडियो बनाया है। 

इस मामले में बिसरख पुलिस से वार्ता हुई है। बालकों से पूछताछ की गई है। परिजनों से बातचीत की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- डॉ. डीपी सिंह, सदस्य बाल कल्याण समिति 

मामले में पीडित और तीनों आरोपी नाबालिग हैं। प्रकरण की जांच बाल कल्याण समिति को सौंपी गई है।
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed