फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Video of a young man making a reel sitting on the bonnet of a car went viral

कार के बोनट बैठकर रील बनाते युवक का वीडियो वायरल

Sat, 23 Jul 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Video of a young man making a reel sitting on the bonnet of a car went viral
नोएडा। कार के बोनट पर बैठकर रील बनाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उसके साथ एक युवती भी दिखाई दे रही है। वीडियो को कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक का पता लगा रही है। बृहस्पतिवार रात को सोशल मीडिया पर 21 सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया। हाईराइज बिल्डिंग के बीच एक चौड़ी सड़क फिल्माए गए वीडियो में युवक कार के बोनट पर बैठा हुआ दिख रहा है। वीडियो में कारों का काफिला तेज रफ्तार से निकलता दिखा रहा है। जिसमें एक युवती भी सड़क पर खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र स्थित सोसाइटी के बाहर बताया जा रहा है। लोगों ने वीडियो ट्वीट कर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स व व्यूज पाने के लिए लोग खतरे की परवाह किए बगैर इस तरह के वीडियो व रील्स बना रहे हैं। यह उनके व आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है। वीडियो में दिख रहे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

हॉस्टल के पास स्टंट का वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हॉस्टल के पास तीन युवाओं के चलती कार के बोनट और गेट खोलकर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो गया है। हॉस्टल संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में युवाओं पर शराब पीकर स्टंट करने का आरोप लगाया है। आरोप हैं कि विरोध करने पर उनसे अभद्रता की जाती है। पुलिस स्टंट करने वाले युवकों की पहचान में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जिन लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है, वह वीडियो में नहीं है।
विज्ञापन

नॉलेज पार्क में हॉस्टल संचालक ने आरोप लगाया है कि कुछ युवक उनके छात्रावास के आसपास शाम ढलते ही पहुंच जाते हैं। आरोपी सड़क पर कार खड़ी कर बोनट पर शराब रखकर पीते हैं। आरोपी नशे की हालत में स्टंट करते हैं। विरोध करने पर उनसे अभद्रता की जाती है। इधर आरोपियों के स्टंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में नॉलेज पार्क थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। वहीं, ट्विटर पर भी शिकायत की गई है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता ने तीन चार दिन पुराना वीडियो वायरल किया है। उनकी पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed