फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Victims of bike boat fraud recorded statements to CBI

बाइक बोट फर्जीवाड़े के पीड़ितों ने सीबीआई को दर्ज कराए बयान

Sun, 22 May 2022 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Victims of bike boat fraud recorded statements to CBI
ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े के 11 मामलों की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने पीड़ितों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने शुरू कर दिए हैं। पीड़ित गाजियाबाद स्थित सीबीआई के दफ्तर पहुंचकर आपबीती बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

दादरी के कोट गांव में बाइक बोट के मुख्य दफ्तर पर लंबे समय से धरना दे रहे मुन्ना बालियान ने बताया कि उन्हें सीबीआई का नोटिस प्राप्त हुआ था। वह शुक्रवार को बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। उन्होंने सीबीआई को बाइक बोट फर्जीवाड़े के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कोट गांव में दफ्तर खोलकर देशभर के लाखों लोगों से अरबों रुपये ठग लिए। आरोपियों ने देश के हजारों सैनिक व सेवानिवृत्त सैनिकों की भी गाढ़ी कमाई एक साल में दोगुना करने का लालच देकर फंसवा दी।
विज्ञापन

सीबीआई के अधिकारियों ने मुन्ना से निवेश के साक्ष्य मांगे। मुन्ना ने सीबीआई को बताया कि परिवार व रिश्तेदार काफी पहले बाइक बोट कंपनी से जुड़ चुके थे, लेकिन वह आरोपियों के फरार होने से कुछ माह पहले ही जुड़े थे। कंपनी में उन्होंने दो बाइक की रकम निवेश की और इसके बदले तीन माह तक किस्त बैंक खाते में आई। इसका साक्ष्य उनके पास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता के खेत पर ऋण लेकर निवेश किए रुपये
मुन्ना ने सीबीआई को बताया कि उन्होंने पिता के खेत पर ऋण लेकर कंपनी में निवेश किया था। ऋण की किस्त भी उन्होंने अदा की। कंपनी से प्राप्त तीन किस्त और ऋण आदि के संबंध में साक्ष्य उन्होंने सीबीआई के सुपुर्द किए। सीबीआई ने पूछा कि कई पीड़ितों ने प्रवर्तन निदेशालय को साक्ष्य उपलब्ध करा दिए हैं। अब, वह कैसे साक्ष्य उपलब्ध करा पाएंगे, इस पर उन्हें बताया गया कि ऐसे निवेशक व पीड़ित बयानों में इसका जिक्र करेंगे कि वह साक्ष्य ईडी को सौंप चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने सीबीआई से मांगा है जवाब
जम्मू निवासी सुरेश कुमार भट्ट ने बताया कि उनके शहर के लगभग दस हजार लोगों से बाइक बोट कंपनी ने ठगी की है। उन्होंने 137 पीड़ितों को साथ लेकर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा था कि इस केस में अब तक उन्होंने क्या कार्रवाई की है। निवेशक उम्मीद जता रहे हैं कि इसके बाद ही सीबीआई ने पीड़ितों के बयान लेने की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed