फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vice President Jagdeep Dhankar said country was challenged in Pahalgam

Greater Noida: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- देश को पहलगाम में दी गई चुनौती, यह समय एकजुट होने का है

Mon, 05 May 2025 11:00 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 May 2025 11:00 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज दुनिया जिस गति से बदल रही है, वह औद्योगिक क्रांतियों से कहीं अधिक तेज है। इस समय भारत वैश्विक अवसर और विकास का केंद्र बन चुका है। जब विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं कठिनाइयों का सामना कर रही हैं, तब भी हमने अपनी प्रगति की दिशा को बनाए रखा है

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankar said country was challenged in Pahalgam
जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति - फोटो : X / @VPIndia

विस्तार

हमारे देश को पहलगाम में चुनौती दी गई है। इस समय हमारे पास सबसे बड़ा आश्वासन हमारी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता है, लेकिन हमें भारतवासियों के रूप में एकजुट होकर खड़ा होना होगा। भारत के भीतर और बाहर जो देशविरोधी शक्तियां हैं, उन्हें निष्क्रिय करना आवश्यक है। ऐसे समय में हमें अपने मूल अधिकारों को अपने मूल कर्तव्यों से नीचे रखना चाहिए। यह बातें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिमटेक के 37वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज दुनिया जिस गति से बदल रही है, वह औद्योगिक क्रांतियों से कहीं अधिक तेज है। इस समय भारत वैश्विक अवसर और विकास का केंद्र बन चुका है। जब विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं कठिनाइयों का सामना कर रही हैं, तब भी हमने अपनी प्रगति की दिशा को बनाए रखा है और फ्रैजाइल फाइव से निकलकर विश्व की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गए हैं। आइए हम यह संकल्प लें कि हम उन सभी कमियों को दूर करने की दिशा में कार्य करें और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्रतिबद्धता के साथ पोषित कर अपने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएं।
विज्ञापन


गवर्निंग बोर्ड की अध्यक्षा जयश्री मोहता ने बताया कि दीक्षांत समारोह में पीजीडीएम, पीजीडीएम (रिटेल मैनेजमेंट), पीजीडीएम (इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट), पीजीडीएम (इंटरनेशनल बिजनेस), पीजीडीएम (ऑनलाइन) और फैलोशिप प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री दी गईं। इस वर्ष कुल 713 विद्यार्थियों ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 18 विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पदक और प्रमाणपत्रों से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह मजबूत संकल्प, सीखने और आत्म-परिवर्तन का उत्सव है। बिमटेक की निदेशक डॉ. प्रवीणा राजीव ने कहा, जैसे ही आप इस संस्था के द्वार पार करते हैं, अपने साथ ईमानदारी, सतत नवाचार और समावेशिता के मूल्य लेकर जाएं। इस मौके पर नंद गोपाल खैतान, विकास कंदोई भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed