फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   vehicle challan

Noida News: धुआं उड़ाने वाले वाहनों पर गिरी गाज, 9 हजार चालान से वसूले 12 करोड़ रुपये

Wed, 15 Oct 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
vehicle challan
-विशेष अभियान चलाकर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर की जा रही सख्ती
विज्ञापन


-आगे भी जारी रहेंगे अभियान



ऋषभ कौशल

नोएडा। शहर की हवा इन दिनों जहर बनती जा रही है। सड़कों पर उठता धुआं अब आंखों में ही नहीं, प्रशासन की नजर में भी चुभने लगा है। बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग इस बार पूरी रफ्तार में है। पिछले साल की तुलना में इस बार विभाग ने दोगुनी सख्ती दिखाई है और दो गुना चालान काटा है। विभाग इस वर्ष अब तक 12 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल चुका है।
परिवहन विभाग से मिले आकड़ों के अनुसार शहर की आबोहवा खराब करने वाले वाहनों से सख्ती से निपटा जा रहा है। विभाग के प्रवर्तन दल इन दिनों ऐसे वाहनों पर चाबुक चला रहे हैं जो प्रदूषण बढ़ाने में आगे हैं। पिछले साल करीब 4794 वाहनों पर नियम तोड़ने पर कार्रवाई कई गई थी, जिससे कुल 9 करोड़ 82 लाख का जुर्माना वसूलना था, जिसमें से कुल 6 करोड़ 33 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। वहीं इसी वित्तीय वर्ष वाहनों के चालान की संख्या बढ़कर 9372 हो गई। इनसे करीब 19 करोड़ 36 लाख वसूलना था, जिसमें से कुल 12 करोड़ 58 लाख रुपए प्रवर्तन दल की ओर से वसूला गया। जो कि पिछली बार से दोगुना रहा।
विज्ञापन




पिछले 6 माह में 4 करोड़ 70 लाख की हुई वसूली : पिछले 6 महीनों में 4175 वाहनों पर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। जिनसे सात करोड़ 95 लाख वसूलना था, जिसमें से करीब 4 करोड़ 70 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। वहीं अकेले सितंबर माह में 651 वाहनों का चालान किया गया, जिनसे करीब 80 लाख से अधिक की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में दौड़ रहे हैं 28 हजार से अधिक माल वाहन :
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में सितंबर तक जिले में करीब 28 हजार 771 ऐसे माल वाहक वाहन हैं जो सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वहीं 4 हजार 412 तीन पहिया माल वाहन वाहन शामिल हैं। वहीं जिले में सितंबर माह तक कुल 11 लाख 78 हजार 766 वाहन पंजीकृत हैं।



शहर को प्रदूषित करने वाले वाहनों पर चल रहा चाबुक

-बिना प्रदूषण मुक्त प्रमाण पत्र वाले वाहन

-ओवरलोड वाहन

-बिना ढके या खुले में निर्माण सामग्री वहन करने वाले वाहन

-10 साल पुराने डीजल चलित वाहन

-15 साल पुराने पेट्रोल चलित वाहन





अब बात आकड़ों की



समय बिना प्रदूषण मुक्त प्रमाण पत्र ओवरलोड वाहन बिना ढके वाहन 10 साल डीजल, 15 साल पुराने कुल चालान कुल वसूली

वर्ष वाहन वसूला गया जुर्माना वाहन वसूला गया वाहन वसूला गया वाहन वसूला गया लाख रुपए में


2024-25 6259 212 लाख 2586 1044 लाख 338 1.23 लाख 189 0.60 लाख 1258.57

2023-24 2518 101.55 लाख 1844 531 लाख 175 0.63 157 5.49 लाख 633.89



प्रदूषण फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है, क्रम जारी रहेगा।

-उदित नारायण पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन, गौतमबुद्ध नगर



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed