{"_id":"68c03b5a098000a62e015a92","slug":"vegetable-crops-on-300-hectares-of-land-were-destroyed-due-to-excessive-rain-noida-news-c-23-1-lko1064-74561-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अधिक बारिश से 300 हेक्टेयर जमीन पर सब्जी की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अधिक बारिश से 300 हेक्टेयर जमीन पर सब्जी की फसल बर्बाद
विज्ञापन
-जेवर और दादरी क्षेत्र के किसान परेशान, मुआवजे की मांग हुई तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर में पिछले दो माह से हो रही अत्यधिक बारिश ने सब्जी की खेती को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिले में करीब तीन सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोई गई सब्जी की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। खेतों में पानी भर जाने के कारण किसान दोबारा फसल भी नहीं बो पाए हैं।
जेवर और दादरी ब्लॉक के किसान इससे अधिक प्रभावित हुए हैं, जहां सब्जी की खेती बड़े स्तर पर की जाती है। किसानों ने प्रशासन से बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग की है। अगस्त और सितंबर माह में बैंगन, तोरई, खीरा, लौकी, कद्दू, परमल, सेम, टमाटर, हरी मिर्च और हरी प्याज जैसी मौसमी सब्जियां बोई जाती हैं। इन सब्जियों को 30 से 40 मिलीमीटर बारिश की जरूरत होती है। इस साल दो महीनों में 150 से 210 मिलीमीटर तक बारिश हो चुकी है, जिससे खेतों में पानी भर गया है। फसल सड़ने लगी है। नीचे के इलाकों में स्थित खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण फसल खराब हो चुकी है। कई स्थानों पर पौधे सूख चुके हैं और सब्जियां सड़ने लगी हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
किसानों का कहना
रुपवास निवासी संजीव ने बताया कि इस वर्ष अधिक वर्षा के कारण दो महीने की मेहनत बर्बाद हो गई है। जैसे ही मौसम सामान्य होगा, वे दोबारा सब्जी की बुवाई करेंगे।
विज्ञापन
जैतपुर निवासी शकील ने बताया कि उन्होंने दो हजार रुपये प्रति बीघा की दर से खेत किराए पर लेकर बैंगन की खेती की थी, लेकिन बारिश के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने जिला प्रशासन से फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -
-अत्यधिक वर्षा के कारण जेवर और दादरी क्षेत्र में करीब 300 हेक्टेयर में सब्जी की फसल प्रभावित हुई है। किसानों को भारी क्षति हुई है। विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
रिचा शर्मा, निरीक्षक, उद्यान विभाग गौतमबुद्ध नगर ने बताया,