फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ved prakash is playing important role in education

वेद प्रकाश शिक्षा में निभा रहे अहम भूमिका

Wed, 06 Jan 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
ved prakash is playing important role in education
बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देते वेदप्रकाश - फोटो : Mewat
वेद प्रकाश शिक्षा में निभा रहे अहम भूमिका
विज्ञापन

नूंह। खंड के गांव फिरोजपुर नमक स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक वेद प्रकाश प्रदेश में ऑनलाइन शिक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा बीते कई महीने से शिक्षा में आई रुकावट को दूर करने के ऑनलाइन प्रणाली से कार्य भी कर रहे हैं। इसके लिए प्रदेश में विभाग द्वारा एजुसेट और दीक्षा नामक ऐप का उपयोग किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश से चयनित अध्यापकों द्वारा पाठ्यक्रम आधारित शैक्षिक वीडियो बनवाकर एजुसेट और दीक्षा पर डाले जाते हैं। जिससे एजुसेट और दीक्षा का उपयोग कर पूरे हरियाणा के विद्यार्थी स्वयं को शैक्षिक प्रक्रिया से जोड़ रहे हैं। इन दोनों माध्यमों पर वेद प्रकाश द्वारा तैयार किए गए काफी शैक्षणिक वीडियो का अब तक प्रसारण हो चुका है। जिससे पूरे हरियाणा के विद्यार्थी इससे जुड़कर अपनी शिक्षा को नियमित करने में लगे हैं। साथ ही वेदप्रकाश नूंह में एसआरएफ फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा संचालित शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम में भी नि:शुल्क रूप से जुड़कर ग्रामीण विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। इस बारे में वेदप्रकाश ने बताया कि हम सभी की जिम्मेदारी जिले में शिक्षा के उजियारे की है। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिक्षा पद्वति से जुड़ने का मौका मिला। इसमें छात्रों से जुड़ी समस्याएं दूर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed