फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Varun would go to Tokyo for paralympic

पदक का रंग बदलने को टोक्यो रवाना होगा जमालपुर का लाल वरुण

Wed, 25 Aug 2021 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Varun would go to Tokyo for paralympic
ग्रेटर नोएडा। दनकौर के जमालपुर गांव के रहने वाले पैरा खिलाड़ी वरुण भाटी 26 अगस्त को टोक्यो के लिए रवाना होंगे। इस बार पदक का रंग बदलने पर उनका विशेष जोर रहेगा। इसके लिए उन्होंने अपनी सारी तैयारी कर ली है। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले वरुण भाटी ने बताया कि वह टोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा लेने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

वह कांस्य को स्वर्ण में बदलने के इरादे से 26 अगस्त को टोक्यो रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार कांस्य के बदले सुनहरे पदक से टोक्यो में तिरंगे का मान बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

वह वर्ष 2016 में रियो पैरालंपिक में देश को कांस्य पदक दिला चुके हैं। अब उन्हें टोक्यो पैरालंपिक के लिए चुना गया है। दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उनका ट्रायल हुआ था। उन्होंने 2014 में इंचियोन पैरा एशियाई खेल में पांचवां स्थान हासिल किया था। इसी साल चीन ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर परचम लहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण ने रियो पैरालंपिक में पुरुष वर्ग में 1.86 मीटर की ऊंची कूद लगाकर कांस्य पदक जीता था। वरुण फिलहाल दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कोच सत्यपाल के संरक्षण में अभ्यास कर रहे हैं। वरुण भाटी को अर्जुन व लक्ष्मण पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed